दुर्ग: रविवार को MP के पूर्व CM और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) दुर्ग पहुंचे। उन्होंने कहा कि BJP के पास खूब पैसा है, सब पैसे का खेल है, काली कमाई का पैसा है। जैसे पहले मंडियों में जानवर बिकते थे अब विधायक बिक रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मोतीलाल वोरा के परिवार के लोगों से मुलाकात की। हाल ही में मोतीलाल वोरा का निधन हो गया था। दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने उनके बेटों अरविंद और अरुण से मुलाकात की। साथ ही मोतीलाल वोरा के साथ बिताए पलों को भी याद किया।
MLA कुलदीप जुनेजा दिग्विजय सिंह को देवेंद्र नगर चौराहे पर लेकर पहुंचे। यहां सड़क किनारे छोटी सी चाय दुकान पर सभी नेताओं ने चाय पी। चौराहे पर कांग्रेस के कुछ नेताओं से मुलाकात के बाद दिग्विजय पार्टी के पुराने नेता और दिग्विजय (Digvijay Singh) के करीबी माने जाने वाले हमीद हयात के घर लंच करने पहुंचे। इस दौरान दिग्विजय सिंह की गाड़ी मंत्री TS सिंहदेव ने ड्राइव की। साथ में शिक्षामंत्री प्रेम साय भी थे।
महासमुंद: नकली नोट छाप बाजार में खपा रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 4.33 लाख के नकली नोट भी जब्त
मीडिया से चर्चा में दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अच्छा काम कर रही है। महात्मा गांधी के सपनों को साकार करते हुए, गांव, किसान, संस्कृति की खुशहाली के लिए काम कर रही है। यहां की स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर है। कोरोना के संकट के बीच राज्य की GDP ग्रोथ पर असर नहीं पड़ा क्योंकि यहां की सरकार ने किसानों, मजदूरों की जेब में पैसा दिया।
दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा कि लंबे वक्त तक उन्होंने मोतीलाल वोरा के साथ काम किया है। उन्होंने वोरा के बेटों से मुलाकात के दौरान कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता जनार्दन द्विवेदी से मेरी बात रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर पिता बेटे के लिए वसीयत छोड़ जाता है। वोराजी ने भी जो वसीयत छोड़ी है, उसमें आपलोगों को दुश्मन नहीं मिलेगा। सभी मित्र हैं, इसी वसीयत को आपको आगे ले जाना है।