महासमुंद. कलेक्टर के खिलाफ मंगलवार को विधायक डा. विमल चोपड़ा आमरण अनशन परबैठने वाले थे, लेकिन अब यह अनशन टल गया। कहा जा रहा है विधायक और कलेक्टर के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। चर्चा के दौरान कलेक्टर लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान करने की बात कही।
- बतादें कि विधायक चोपड़ा के आमरण अनशन को देखते हुए प्रशासन ने पहले से तैयारी कर ली थी। कलेक्ट्राेरेट गेट पर पुलिस जवान तैनात थे।
- जनदर्शन होने के कारण विधायक और समर्थकों को गेट पर ही रोक दिया।
- इसके बाद विधायक की ओर से 7 लोग कलेक्टर से मिलने पहुंचे।
- करीब आधे घंटे तक चली वार्तालाप के बाद अनशन का निर्णय समाप्त हुआ।
इसलिए नाराज थे विधायक
- विधायक ने आरोप लगाया था कि जिला प्रशासन में बैठे मुखिया ही भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा दे रहे हैं।
- जो पैसा दे रहा है उन्हीं का काम यहां किया जाता