कोरबा। मुख्य सचिव आर पी मंडल आज धान खरीदी पर कोरबा जिले की कलेक्टर को वेरी गुड बोल गए। अपने संक्षिप्त प्रवास पर आज सुबह कोरबा पहुंचे सीएस ने कोरबा के सोनपुरी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने धान बेचने आये किसानों से भी बात की और पूछा – कोई समस्या है क्या? किसानों ने धान खरीदी की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया किसान बोले टोकन के हिसाब से समय पर खरीदी हो रही है। व्यवस्था अच्छी है कोई समस्या नहीं है। चीफ सेकेट्री ने किसानों के इस संतुष्टि भरे जवाब पर व्यवस्थाओं के लिए पास खड़ी कलेक्टर किरण कौशल को ‘‘वेरी गुड’’ कहा और धान खरीदी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुये हौसला अफजाई भी की।
http://रायपुर में आयोजित राज्य युवा महोत्सव में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
मण्डल ने सोनपुरी समिति में धान खरीदी से संबंधित रजिस्टरों, बारदानों की उपलब्धता, नमीं मापक यंत्र, समर्थन मूल्य से संबंधित डिस्प्ले और बारिश की स्थिति में धान को बचाने के लिये तारपोलिन आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने किसानों से धान खरीदने के लिये टोकन जारी करने आदि के बारे में भी पूछा। इस दौरान खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, पर्यटन सचिव पी. अंबलगन, मार्कफेड की एमडी शम्मी आबिदी सहित एसपी अपर कलेक्टर आदि अधिकारी भी मौजूद रहे। धान खरीदी के केंद्र पर अधिकारियों ने खरीदे गए धान के बोरों को रेंडमली निकालकर तौल कराया और वजन सही पाया। खाद्य सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह ने खरीदी के लिए मिले खाली बारदानों को तौल कर उनका वजन भी चेक किया।
http://धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण : लापरवाही पर प्रभारी समिति प्रबंधक तत्काल निलम्बित
अधिकारियों ने धान की बोरियों से भरी गाड़ी का भी केंद्र पर निरीक्षण किया। गाड़ी में जीपीएस सिस्टम को देखा और केंद्र संचालक को लोड गाड़ी का फोटो खींचकर साफ्टवेयर पर अपलोड करने के बाद ही गाड़ी को कस्टम मिलिंग या संग्रहण केंद्र के लिए रवाना के निर्देश दिए। मार्कफेड की एमडी ने केंद्र पर धान खरीदी से सम्बंधित रिकार्डो, स्टॉक पंजी, उठाव आदि की जांच की। उन्होंने बारदानों के गठानों की भी गिनती कर सत्यापन किया। खाद्य सचिव ने खरीदी के लिए मिले खाली बारदानों को तौल कर उनका वजन भी चेक किया। अधिकारियों ने धान की बोरियों से भरी गाड़ी का भी केंद्र पर निरीक्षण किया। गाड़ी में जीपीएस सिस्टम को देखा और केंद्र संचालक को लोड गाड़ी का फोटो खींचकर साफ्टवेयर पर अपलोड करने के बाद ही गाड़ी को कस्टम मिलिंग या संग्रहण केंद्र के लिए रवाना के निर्देश दिए।
[wds id=”1″]
https://www.facebook.com/?ref=tn_tnmn
https://www.facebook.com/webmorcha/?ref=bookmarks
https://webmorcha.com/category/my-village-my-city/
9617341438, 7879592500, 7804033123