थाईलैंड में एक महिला को उस वक्त एक खतरनाक और खौफनाक स्थिति का सामना करना पड़ गया जब टाइलेट करने के समय 7 फुट लंबे सांप ने उसे काट लिया। महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। बूनसोंग प्लैकाइव (54) महिला समुत प्रकान क्षेत्र में स्थित अपने घर में टाइलेट का इस्तेमाल कर रही थी। इसी बीच उसे अपने कमर के निचले हिस्से में भीषण दर्द हुआ।
सांप के काटने से महिला को खून निकलने लगा और पूरा कपड़ा खून से भींग गया। यही नहीं सांप ने महिला के उंगलियों में भी बुरी तरह से काट लिया। महिला ने बहादुरी से सामना करते हुए सांप को अपनी उंगलियों से निकालकर फेंक दिया। खून से लथपथ महिला टाइलट से निकल भागी और उसने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला के पति ने तत्काल बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया और सांप पकड़ने वालों को बुलाया।
यहां पढ़ें: वीडियो : चलिए हम आपको उड़ने वाले सांप का कराते हैं दर्शन, ओडिशा फारेस्ट ने एक सपेरा से किया जब्त
महिला को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पीडित महिला ने बताया कि वह टाइलेट का उपयोग कर रही थीं, इसी वक्त सांप ने उन्हें काट लिया। मैं यह नहीं देख सकी कि टाइलेट के अंदर सांप छूपा हुआ है। शुक्र की बात यह रही कि सांप जहरीला नहीं था और महिला को उपचार के बाद घर जाने दिया गया। सांप को पकड़ लिया गया है।
सांप काटने से घबराई प्लैकाइव ने कहा कि अब जब भी मैं टाइलट जाऊंगी, उसे चेक जरूर करूंगी। अभी कुछ वक्त पहले ही थाईलैंड में ही शौचालय करने बैठे एक युवक के प्राइवेट पार्ट में सांप ने काट लिया था। युवक को तत्काल हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि युवक टाइलट के ऊपर जैसे ही बैठा उसे प्राइवेट पार्ट में दर्द महसूस हुआ। जब उसने टाइलट के अंदर देखा तो नीचे से सांप ने उसको काट लिया था और हर तरफ खून बह रहा था। पीड़ित युवक सिराफोप मसुकारत (18) सांप काटने से दहशत में आ गए।
यहां पढ़ें: जहां है सोना का भंडार वहां मौजूद है दुनिया का सबसे खतरनाक सांप