Wednesday, June 7, 2023
Homeसमाजआज महासमुंद में ब्राम्हण समाज का होगा शौर्य प्रदर्शन, शाम 4 बजे...

आज महासमुंद में ब्राम्हण समाज का होगा शौर्य प्रदर्शन, शाम 4 बजे निकलेगी भव्य शोभायात्रा

महासमुंद। भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा आज 6 मई को महासमुंद शहर में निकाली जाएगी।
यह आयोजन सर्व ब्राम्हण समाज महासमुंद द्वारा किया जाएगा।

– शोभायात्रा में जिले सहित प्रदेशभर के सामाजिक लोग हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।

– शोभायात्रा के पूर्व समाज के युवाओं द्वारा नगर में बाइक रैली निकाली जाएगी।
– रविवार 6 मई 2018 को ब्राम्हण समाज द्वारा शौर्य प्रदर्शन करते हुए शोभायात्रा निकाली जाएगी।

 शोभायात्रा ब्रम्ह निवास आश्रम रोड से निकलेगी

  • शोभायात्रा के बाद सिटी स्पोट्स क्लब में रात्रिकालीन पलाश शर्मा एवं साथी द्वारा संगीत संध्या का कार्यक्रम होगा।
    सर्व ब्राम्हण समाज के लोगों ने सभी समाज के सभी बच्चे, महिला और पुरूषों को शोभायात्रा में शामिल होने अपील की गई है।

बग्गी में निकाली जाएगी परशुराम की झांकी

  • समाज के सदस्यों में जागरुकता लाने के लिए महासमुंद के सर्व ब्राम्हण सभा भ्रमण कार्य किया गया।
  • शोभायात्रा पिछले साल की भांति इस साल भी भव्य मनाने की तैयारी की जा रही है।
  •  शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए सिटी स्पोट्स क्लब लोहिया चौक में समाप्त होगी।
  • शोभायात्रा में प्रमुख आकर्षक के लिए जीवंत झांकी भगवान परशुराम के लिए बग्गी तथा शर्मा बंधु भाठापारा द्वारा अपने साज-सज्जा के साथ भजन कीर्तन करेंगे।
  •  समाज ने निर्णय लिया है कि इस बार शोभायात्रा में पुरूष वर्ग सफेद धोती, कुर्ता या सफेद कुर्ता पैजामा पहन कर आएं।
  •  इसी तरह महिलाओं से कहा गया है कि लाल या पीला परिधान पहनकर शोभायात्रा में शामिल हो।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: