Thursday, June 1, 2023
Homeकांकेरसुकमा में नक्सली हमला 8 जवान शहीद

सुकमा में नक्सली हमला 8 जवान शहीद

सुकमा। सुकमा में माओवादियों ने सीआरपीएफ के वाहन को निशाना बनाते हुए हमला किया। एलईडी ब्लास्ट कर एंटी मलैंडमाइन व्हीकल को उड़ा दिया। जिससे वाहन में बैठे 11 में से 8 जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा है सुकमा के जिस किस्टाराम में घटना हुई है वह नक्सलियों का कोर एरिया माना जाता है। हाल ही में सुरक्षा बलों का कैंप भी यहां शुरू किया गया था। नक्सल आंपरेशन डीजी डीएम अवस्थी ने बताया कि घटना में कोई गोली बारी नहीं हुई लेकिन घात लगाकर हमला करने से वाहन में सवार 11 में से 8 जवानों के शहीद होने की जानकारी मिली है।
मुख्यमंत्री ने घटना की निंदा की
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राज्य के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर घात लगाकर हमला किए जाने की घटना की कठोर शब्दों में निंदा की है। डॉ. सिंह ने इस हमले को नक्सलियों की कायरतापूर्ण हरकत बताया है और इसमें सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने कहा कि सुकमा जैसे आदिवासी बहुल जिलों में राज्य सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा आदि के क्षेत्र में हर प्रकार के निर्माण और विकास के कार्य किए जा रहे हैं, जिससे इन जिलों की तस्वीर बदल रही है और नक्सलियों का अस्तित्व संकट में हैं। इससे घबराकर उनके द्वारा विकास कार्यों में रूकावट डालने के लिए इस प्रकार का कायरतापूर्ण और शर्मनाक हमला किया गया है। यह नक्सलियों की जन-विरोधी और विकास-विरोधी हिंसक मानसिकता का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सुरक्षा बलों के हमारे जिन बहादुर जवानों ने कर्त्तव्य के मार्ग पर अपनी आहूति दी है, उनकी इस शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। डॉ. सिंह ने कहा-हम सब छत्तीसगढ़वासी इन शहीदों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। मुख्यमंत्री ने हमले में घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने अधिकारियों को घायल जवानों का बेहतर से बेहतर इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं।
राज्यपाल ने शहीद जवानों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया
राज्यपाल बलराम दास टंडन ने सुकमा जिले में नक्सली हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल टंडन ने शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने नक्सली हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
इन्होंने भी जताया दुख
– सुकमा जिले के किस्टारम और पलोड़ी के बीच हुए नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए छ.ग.राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना नक्सलियों की असफलता का प्रमाण है। साथ ही कहा कि शहीद हुए जवानों की शहादत कभी व्यर्थ नही जायगी। उन्होंने जवानों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।
– महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू ने सुकमा में हुए नक्सली हमले की घोर निंदा की है। उन्होंने शहीद जवानों0 की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: