नई दिल्ली. विपरीत परिस्थिति में बेहतर कार्य करने के लिए पुलिस बल के लिए पांच मैडल दिए जाएंगे। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पांच पुलिस पदक शुरू किए हैं। इन पदकों को प्रदान करने उद्देश्य पुलिस सेवा में पेशेवर रुख तथा उत्कृष्टता को बढावा देना है। साथ ही ऐसे सुरक्षा बलों, जो तनावपूर्ण स्थितियों तथा दुर्गम क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हैं, को सम्मानित करना है। ये पांच गैर-नकदी पुरस्कार, जो राज्य पुलिस बल और केंद्रीय पुलिस संगठनों तथा सशस्त्र बलों में वर्तमान पुरस्कार योजनाओं में वृद्धि करेंगे।
ये यह पदक दिए जाएंगे-
- केंद्रीय गृह मंत्री विशेष संचालन पदकः महत्वपूर्ण प्रकृति या बड़े स्तर के सफल अभियान के संचालन जिसका राज्य/संघ शासित प्रदेश, क्षेत्र या देश की सुरक्षा पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता हो। बड़े राहत अभियानों में भागीदारी के लिए केंद्र/राज्य बलों के पुलिस या सुरक्षा जवानों के केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित एक स्क्रॉल।
- पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक
- असाधारण कुशलता पदक
- उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का पदक।