Saturday, March 25, 2023
Homeदेश/विदेशट्रेनों में आग लगाने वाले उपद्रवी युवाओं को देश सेवा क्या होती...

ट्रेनों में आग लगाने वाले उपद्रवी युवाओं को देश सेवा क्या होती है इस वीडियो देखना चाहिए!

नई दिल्ली। सेना भर्ती की अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले युवाओं को पहले देश  सेवा क्या होती है इस बात को जान लेना चाहिए। देश की संपत्ति नष्ट कर देश सेवा की जज्बा रखने वाले युवाओं का एक वीडियो बिहार गया से सामने आया है, इस वायरल वीडियो में देश सेवा का जज्बा देखा जा सकता है।

यहां देखें वीडियो…

बतादें, विरोध में शुक्रवार को तीसरे दिन भी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर में प्रदर्शनकारियों ने अराजकता फैलाई। इस दौरान विरोध करने वालों ने ट्रेनों, वाहनों व बाजारों में जमकर तोड़फोड़ व आगजनी की। सबसे ज्यादा बवाल बिहार में मचाया गया। यहां अनेक स्टेशनों पर उपद्रव के साथ ही करीब 14 ट्रेनों में आग लगा दी गई। भाजपा नेताओं के परिसरों, वाहनों व संपत्तियों को निशाना बनाकर नुकसान पहुंचाया गया। प्रदर्शनकारियों की गोलीबारी से कई पुलिस वाले घायल हुए हैं। कई राज्यों में पुलिस ने अनेक उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया है। इस बीच विरोध की आग शुक्रवार को पंजाब व बंगाल के साथ ही दक्षिण भारत के राज्यों में भी पहुंच गई। तेलंगाना के सिकंदराबाद स्टेशन पर हिंसा व आगजनी के बीच एक व्यक्ति की मौत हो गई।

webmorcha.com
उपद्रवी युवाओं

यह भी पढ़ें: CG इंस्टाग्राम पोस्ट कर युवक ने लगाई फांसी, छोड़ा सुसाइड नोट

बिहार में उपद्रवियों ने पटना, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, सारण, गोपालगंज, वैशाली, भागलपुर, खगडि़या, लखीसराय, पूर्णिया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, मधेपुरा, मुंगेर और बांका समेत अन्य जिलों में जमकर हंगामा किया। इससे रेल और सड़कों पर परिचालन बुरी तरह से प्रभावित रहा। दिल्ली-हावड़ा मेन लाइन पर परिचालन सुबह पांच बजे से देर शाम तक ठप रहा। दानापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जमकर आगजनी हुई। पार्सल में रखी 24 बाइक और 60 बंडल को आग के हवाले कर दिया गया। पटना के पालीगंज में पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी गई।

सासाराम में उपद्रवियों ने भाजपा कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने एनएच के टोल प्लाजा के काउंटर और कंप्यूटर सिस्टम को क्षतिग्रस्त कर दिया। एंबुलेंस में तोड़फोड़ के बाद उपद्रवियों ने कार्यालय में आग लगा दी। यहां गोली लगने से शिवसागर थाने में पदस्थ सिपाही दीपक कुमार जख्मी हो गए। शिवसागर के थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी पत्थरबाजी में चोटिल हुए हैं। डीएम धमर्ेंद्र कुमार ने बताया कि चार दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें: सेना के लिए अग्निपथ भर्ती का नोटिफिकेशन, 24 जून से air force की भर्ती

उप CM  के आवास पर हमला

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर हमला कर उनके कैंपस में रखी कार को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया तथा पथराव कर उनके घर के शीशे तोड़ डाले। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. संजय जायसवाल के आवास व पेट्रोल पंप को भी निशाना बनाया। लौरिया विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला किया। विधायक किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। वहीं, BJP जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ के आवास पर भी हमला कर चार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular