वृष, मिथुन, कर्क, कुंभ समेत इन राशियों को बुध की बुद्धिमता का फल मिलेगा
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो कर्क राशि में सूर्य और बुध मौजूद हैं। साथ ही मेष राशि में मंगल और राहु हैं। मिथुन राशि में शुक्र हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि वक्री होकर मकर राशि में हैं। गुरु और चंद्रमा मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

मिलेगी बुध की बुद्धिमता: ग्रहों की स्थिति की बात करें तो कर्क राशि में सूर्य और बुध मौजूद हैं। साथ ही मेष राशि में मंगल और राहु हैं। मिथुन राशि में शुक्र हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि वक्री होकर मकर राशि में हैं। गुरु और चंद्रमा मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। वृष, मिथुन, कर्क, कुंभ समेत इन राशियों को बुध की बुद्धिमता का फल मिलेगा
मेष-सेहत का ख्याल रखें। खर्च की अधिकता से मन को परेशान रह सकता। हालांकि शुभ कामों में खर्च होगा। प्रेम और संतान की स्थ्िाति बढ़िया है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें। बढ़िया होगा।
वृषभ-पुराने आर्थिक मामले में अच्छा फल मिलेगा। आमदनी की ओर बढ़ेंगे। सेहत बढ़िया है। प्रेम और संतान की स्थिति बढ़िया है। कारोबार भी बहुत शुभ दिख रहा है। पीली वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन-कारोबारिक क्षेत्र में भरपूर सफलता मिलने का योग है। शुभ कामों से जुड़ेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। अत्यंत शुभ वक्त है। सेहत , प्रेम, कारोबार बहुत बढ़िया दिख रहा है। भगवान विष्णु की पूजा करें।
कर्क-किस्मत साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। सेहत बढ़िया है। प्रेम और संतान थोड़ा मध्यम चल रहा है। कारोबार बढ़िया चलेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें। काली वस्तु का जरूरतमंद के दान करें।
जानिए जन्म तारीख के अनुसार इस सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा
सिंह-सेहत कुछ खराब रह सकते हैं। प्रेम और संतान मध्यम बना हुआ है। कारोबारिक क्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी। पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या- बढ़िया वक्त है। दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। कारोबारिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का मदद मिलेगा। सेहत, प्रेम, कारोबार बहुत बढ़िया दिख रहा है। भगवान विष्णु की पूजा करते रहें।
तुला-शत्रु भी मित्र बनने का प्रयास करेंगे। अटके हुआ कार्य चल पड़ेगा। विरोधी परास्त होंगे। सेहत नरम-गरम है। प्रेम और संतान मध्यम है। कारोबारिक क्षेत्र के लिए शुभ वक्त है। पीली वस्तु अपने पास रखें।
वृश्चिक-शिक्षा के क्षेत्र के लिए समय बढ़िया है। अगर आप पढ़ाई-लिखाई की शुरुआत करना चाहते हैं तो इस वक्त बहुत बढ़िया समय है। सेहत मध्यम, प्रेम और संतान बहुत बढ़िया है। कारोबारिक के लिए शुभ समय है। पीली वस्तु अपने पास रखें।
Weekly Horoscope: सावन के पहले सोमवार से वृष, मिथुन, कर्क, मीन के जातकों का रहेगा बम-बम
धनु-सेहत बढ़िया चल रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति बढ़िया नहीं है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। कारोबारिक क्षेत्र के लिए शुभ वक्त है। लाल वस्तु अपने पास रखें।
मकर-कारोबारिक सफलता का योग बन रहा है। सेहत मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत बढ़िया है। पीली वस्तु का जरूरतमंद को दान करें।
कुंभ-परिवारजनों से बहुत प्रेम मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। आमदनी बढ़िया रहेगा। परिवारजनों में बढ़ोत्तरी होगी। सेहत मध्यम, प्रेम, संतान और कारोबार की स्थिति बहुत बढ़िया है। भगवान विष्णु की पूजा करते रहें।
मीन-बुहत अच्छा समय है। जिस चीज की आवश्यकता होगी, उसकी उपलब्धता भी सरलता से होगी। संतान और प्रेम जीवन में कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। सेहत, प्रेम, कारोबार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु अपने पास रखें।