Wednesday, June 7, 2023
Homeकोमाखानदो महापर्व का मिलन आज, जानिए राखी बांधने का शुभमुहूर्त

दो महापर्व का मिलन आज, जानिए राखी बांधने का शुभमुहूर्त

दो महापर्व का शुभ संयोग आज है। रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर को शान से मनाए। 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के साथ भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। विद्वानों का मत है कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं है। इसलिए पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ रहेगा।

कई ऐसे संयोग बनेंगे, जिससे इस पर्व का महत्व और बढ़ जाएगा। 11 अगस्त को गुरु मार्गी होकर सीधी चाल चलने लगे हैं। रक्षाबंधन पर लगभग 13 घंटे तक शुभ मुहूर्त है। जबकि दोपहर 1:43 से 4:20 तक राखी बांधने से विशेष फल मिलेगा। बहनें इस बार 15 अगस्त की सुबह 5 बजकर 49 मिनट से शाम 6 बजकर 01 मिनट तक राखी बांध सकेंगी।  राखी बांधने के लिए 12 घंटे 58 मिनट का समय मिलेगा।

शुभ मुहूर्त दोपहर में साढ़े 3 घंटे रहेगा। इस बार 19 साल बाद रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एक साथ मनाया जाएगा। चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र का संयोग बहुत ख़ास रहेगा। सुबह से ही सिद्धि योग बनेगा जिसके चलते पर्व की महत्ता और अधिक बढ़ेगी। इसी दिन योगी अरविंद जयंती, मदर टेरेसा जयंती और संस्कृत दिवस भी मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन भद्रा मुक्त रहेगी। भद्रा के समय कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। इसलिए भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती। लेकिन, इस बार बहनें सूर्य अस्त होने तक किसी भी समय राखी बांध सकती हैं। रक्षा बंधन के 4 दिन पहले ही गुरु मार्गी होकर सीधी चाल चलने लगे हैं। श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग, बव करण के साथ सूर्य कर्क राशि में और चंद्रमा मकर राशि में हैं। ये सभी शुभ संयोग मिलकर इस बार रक्षाबंधन को खास बना रहे हैं।

WEBMORCHA

✒✒ स्वतंत्रता दिवस पर एक विशेष मुहिम…
आप अपने शहर/ग्राम/वार्ड में अगर झंडा फहराते हो तो उस पल की वीडियों बनाइए…
आपके शहर/ग्राम का झंडा फहराने के समय का 1 मिनट का वीडियों बनाए और डिटेल हमे दें
उस दिन हो रहे कार्यक्रम का भी विडिओ बनाकर webmorcha न्यूज़ तक भेजें
📡📡हम दिखाएंगे आप की ग्राम के 15 अगस्त कार्यक्रम समारोह का न्यूज़ आपके youtube चैनल पर पूरे दिनभर

✒✒वीडियों निम्न जानकारी के साथ में भेजे …

1. शहर/ग्राम का नाम
2.झंडा फहराने वाले अतिथि का नाम, पता, पद
3.जहा झंडा फहराया जा रहा है स्कूल/परिसर का नाम
आप अपने वीडियों और डिटेल webmorcha के इन नंबरों पर भेंजे
1. 9617341438

[wds id=”1″]

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: