Today Horoscope 17 August 2025 : सूर्य देव की कृपा से रविवार 17 अगस्त 2025 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कुछ नया लेकर आया है।
मेष, मिथुन और मीन राशि वालों के लिए रिश्तों और आर्थिक मामलों में शुभ समाचार हैं।
वृषभ और धनु राशि वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क, सिंह और मकर राशि वालों के करियर और व्यापार में उन्नति के योग हैं।
कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य और व्यवहार पर ध्यान देना जरूरी है।
♈ मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
नए मित्र बनेंगे। किसी अनजान पर भरोसा करने से बचें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। बैंक से सहयोग मिलेगा। पुराना रुका धन मिलने के योग हैं। समाज में सम्मान मिलेगा।
♉ वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
जिन्हें अब तक अपना मानते थे, वे विरोधी बन सकते हैं। आय का नया स्रोत मिलेगा। धार्मिक/मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर। परिवार से सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आकस्मिक धन लाभ संभव है। जोखिम से बचें। समाज में कद बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।
♋ कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
संतान के करियर को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में उन्नति के अवसर हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। निवेश बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
♌ सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
खान-पान पर ध्यान दें, पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। जमीन-जायदाद के काम अटक सकते हैं। इच्छित कार्य पूरे होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि होगी।
♍ कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)
अपनी आदतों में सुधार करें। विदेश अध्ययन का योग है। दूसरों की खुशी के लिए खुद परेशान हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधा मिलेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक विवाद से बचें।
♎ तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)
परिवार के बुजुर्गों की सेहत की चिंता रहेगी। नए वस्त्र-आभूषण की प्राप्ति संभव। व्यापार में लाभदायक अनुबंध होंगे। अधीनस्थों के बीच आपकी स्थिति कमजोर हो सकती है।
♏ वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
व्यर्थ विवादों से बचें। विरोधी सक्रिय होंगे। आर्थिक मामले हल करने में दिन बीतेगा। वाहन सुख संभव है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। यात्रा के योग हैं।
♐ धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने रहस्य दूसरों से साझा न करें। दांपत्य जीवन में तनाव संभव। खर्च कम करने का प्रयास करें। मांगलिक उत्सवों में शामिल होंगे।
♑ मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
राजनीति में नए रिश्तों के प्रति सतर्क रहें। आजीविका के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक उन्नति होगी। विरोधियों पर विजय मिलेगी। नौकरी में प्रशंसा के योग।
♒ कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
बोलचाल में सावधानी रखें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। कम प्रयास में लाभ मिलेगा। रुका हुआ कार्य पूरे होंगे। नए विचारों और योजनाओं पर चर्चा होगी।
♓ मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश रहेंगे। जीवन में नई शुरुआत का समय है। परिवारजनों से भेंट होगी। अचानक खर्च बढ़ सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर।























