Aaj Ka Panchang 2024: आज का पंचांग, 1 दिसंबर 2024: रविवार को मार्गशीर्ष अमावस्या है. इस दिन मार्गशीर्ष कृष्ण अमावस्या तिथि, अनुराधा नक्षत्र, सुकर्मा योग, शकुनि करण, पश्चिम का दिशाशूल और वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. मार्गशीर्ष अमावस्या को सुबह में स्नान के बाद अपनी क्षमता अनुसार दान देते हैं. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. स्नान बाद पितरों के लिए जल, काले तिल, अक्षत्, फूल आदि से तर्पण करते हैं. इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है. जिन लोगों ने अपने पितरों का श्राद्ध, पिंडदान आदि नहीं किया है, वे मार्गशीर्ष अमावस्या पर कर सकते हैं.
श्राद्ध और पिंडदान आदि दिन में 11:30 बजे के बाद से कर सकते हैं. इससे पितर खुश होते हैं और उनकी कृपा से परिवार की उन्नति होती है. जो लोग अपने पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध, दान आदि नहीं करते हैं, उनको पितृ दोष लगता है.

Aaj Ka Panchang 2024: आज का पंचांग, 1 दिसंबर 2024
आज की तिथि- अमावस्या – 11:50 ए एम तक, फिर शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा
आज का नक्षत्र- अनुराधा – 02:24 पी एम तक, उसके बाद ज्येष्ठा
आज का करण- नाग – 11:50 ए एम तक, फिर किंस्तुघ्न – 12:20 ए एम, दिसम्बर 02 तक
आज का योग- सुकर्मा – 04:34 पी एम तक, उसके बाद धृति
आज का पक्ष- कृष्ण
Aaj Ka Panchang 2024: आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- वृश्चिक
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:57 ए एम
सूर्यास्त- 05:24 पी एम
चन्द्रोदय- 06:58 ए एम
चन्द्रास्त- 05:14 पी एम
मार्गशीर्ष अमावस्या के शुभ मुहूर्त
स्नान-दान समय: सुबह 05:08 बजे से प्रारंभ
तर्पण और श्राद्ध का समय: दिन में 11 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: 05:08 ए एम से 06:02 ए एम
विजय मुहूर्त: 01:55 पी एम से 02:37 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:49 ए एम से 12:31 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:21 पी एम से 05:48 पी एम
अमृत काल: 06:27 ए एम, दिसम्बर 02 से 08:09 ए एम, दिसम्बर 02
Aaj Ka Panchang 2024: दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 08:15 ए एम से 09:33 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:33 ए एम से 10:52 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:52 ए एम से 12:10 पी एम
शुभ-उत्तम: 01:29 पी एम से 02:47 पी एम

Aaj Ka Panchang 2024: रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 05:24 पी एम से 07:05 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:05 पी एम से 08:47 पी एम
चर-सामान्य: 08:47 पी एम से 10:29 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:52 ए एम से 03:34 ए एम, दिसम्बर 02
शुभ-उत्तम: 05:16 ए एम से 06:57 ए एम, दिसम्बर 02
Aaj Ka Panchang 2024: अशुभ समय
राहुकाल- 04:05 पी एम से 05:24 पी एम
गुलिक काल- 02:47 पी एम से 04:05 पी एम
यमगण्ड- 12:10 पी एम से 01:29 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:00 पी एम से 04:42 पी एम
विंछुड़ो- पूरे दिन
दिशाशूल- पश्चिम
रुद्राभिषेक के लिए शिववास
गौरी के साथ – 11:50 ए एम तक, उसके बाद श्मशान में.

Comments are closed.