यादव महासभा के पदाधिकारियों ने दिया आर्थिक सहयोग
महासमुंद। खट्टी निवासी तोरण यादव ने 6 से 8 अप्रैल तक फरिदाबाद हरियाणा में आयोजित इंडिया योगा फेडेरेशन कार्यक्रम में भाग लिया।
- जहां तोरण का चयन एशिया योगा स्पोर्टस नेपाल के लिए हुआ, जो 4 से 6 मई तक नेपाल में आयोजित है।
- इस कार्यक्रम में तोरण यादव भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- ज्ञात हो कि आर्थिक रूप से कमजोर तोरण यादव का यादव महासभा के पदाधिकारियों ने आर्थिक सहयोग दिया।
- मंगलवार को पुराने रेस्ट हाऊस में यादव महासभा के पदाधिकारियों ने तोरण यादव को फूल माला पहनाकर नेपाल के लिए रवाना किया और उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
- इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजू यादव जिलाध्यक्ष यादव महासभा महासमुन्द, जीवन यादव सदस्य प्रदेश कार्य समिति, सतीश यादव शहर अध्यक्ष, मोतीराम यादव सरपंच उमरदा, जनक यादव उपसरपंच उमरदा, अमित यादव, अनिल यादव, हेमलाल यादव, संजय यादव, पुनू यादव, सन्नी यादव सहित खट्टी स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।