रायपुर। प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। राज्य सरकार ने इस बार वन विभाग के 58 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। वन विभाग के उप सचिव की ओर से जारी सूची में संजय शुक्ला को लघु वनोपज संघ का अपर प्रबंध संचालक बनाया गया है। सुनील मिश्रा भू-प्रबंध कार्यालय का अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है। एसडी बड़गैय्या को CCF दुर्ग से रायपुर का CCF बनाया गया है। वहीं 17 DFO को भी बदला गया है। पहली बार वन विभाग में ट्रांसफर की ऐसी सूची आयी है, जिसमें शीर्ष अधिकारी से नीचे स्तर के अधिकारियों के तबादले किये गए हें। महासमुंद, बस्तर, मुंगेली, कोरबा, गरियाबंद, बलौदाबाजार, मरवाही, सरगुजा, राजनांदगांव सहित कई अन्य वन्य क्षेत्र के DFO को बदला गया है।
https://www.facebook.com/?ref=tn_tnmn
https://www.facebook.com/webmorcha/?ref=bookmarks