Thursday, June 1, 2023
Homeमेरा गांव मेरा शहरविकास यात्रा 2018 का सच: सात साल पहले सीएम ने अस्पताल कैंपस...

विकास यात्रा 2018 का सच: सात साल पहले सीएम ने अस्पताल कैंपस में स्पोट्स कांम्पलेक्स का किया था भूमिपूजन, कहां पर बना किसी को पता नहीं, आज फिर 2 अरब 65 करोड़ 80 लाख की सौगात

छत्तीसगढ़। साल 2011  तारीख 14 फरवरी स्थान जिला अस्पताल कैंपस महासमुंद में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने महासमुंद शहर के लिए स्पोट्स कांपलेक्स बनाने के लिए भूमिपूजन किया था। लेकिन आश्चर्य है कि 7 साल बाद भी नींव नहीं रखी जा सकी है। जब जिला मुख्यालय में यह हाल है तो सोचिए जिले के गांवों में विकास कार्य किस तरह से हो रही है।

बगैर जमीन ही सीएम ने किया था भूमिपूजन

  • मुख्यमंत्री ने बिना जमीन तय हुए ही नगर में स्पोर्ट्स कांपलेक्स निर्माण के लिए भूमिपूजन भी कर दिया था।
  • 1 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली स्पोट्स कांपलेक्स अधर मेंहै।
  • निर्माण योजना के प्रथम चरण में दो इंडोर मैदान, बास्केटबॉल मैदान, मैदान समतलीकरण का कार्य किया जाना था। इसके बाद स्वीमिंग पुल निर्माण, गर्ल्स कामन रूम, चेजिंग रूम, कैंटिन आदि निर्माण किया जाना था।
  • लेकिन फिलहाल प्रथम चरण का ही काम शुरू नहीं हो पाया है।

आज सीएम ऐसे दे रहे सौगात

  • मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान 27 मई 2018 को महासमुंद जिले के सरायपाली में आयोजित आमसभा में 2 अरब 65 करोड़ 80 लाख, 96 हजार रूपए लागत के 53 विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात देंगे। वे इनमें 1 अरब 18 करोड़ 84 हजार रूपए लागत से पूर्ण हो चुके 35 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 1 अरब 47 करोड़ 80 लाख 12 हजार रूपए लागत से बनने वाले 18 निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

प्रशासन की घोर लापरवाही

  • जिला प्रशासन कही घोर लापरवाही का नतीजा है कि मुख्यमंत्री के द्वारा विकास कार्यो के लिए भूमिपूजन किया गया, लेकिन प्रशासन ने मुख्यमंत्री को तव्वजों नहीं दिया।
  • पालिका ने स्पोट्स कांम्पलेक्स बनाने प्रयास तो किया, लेकिन जिला प्रशासन ही सहयोग नहीं किया।
  • बीते साल सीएम के महासमुंद प्रवास के दौरान इस सवाल को पूछा गया, तो प्रशासन के कर्ता-धर्ता बगले झांकते हुए जल्द बनाने की बात कही थी।
  • लेकिन अब तो भाजपा शासन के 15 साल पूरे होने वाले हैं, सवाल उठता है कि क्या अब चौथी पारी में स्पोट्स कांपलेक्स का निर्माण होगा।

यहां पर पढ़िए 

http://विकास यात्रा काे लेकर कांग्रेस ने क्या कहा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: