Tuesday, May 30, 2023
Homeमहासमुन्दसमीक्षा बैठक में भाजपाइयों ने लिया चौथी बार सरकार बनाने का संकल्प

समीक्षा बैठक में भाजपाइयों ने लिया चौथी बार सरकार बनाने का संकल्प

महासमुंद.

विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की व्यापक समीक्षा हुई

  • भाजपा जिला महासमुंद के विभिन्न विभाग और प्रकल्प प्रभारियों की बैठक पिथौरा रेस्ट हाउस में हुई।
  • बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह खालसा गोल्डी मौजूद थे।
  • बैठक में अन्य पि.व.प्रा. उपाध्यक्ष चुन्नी लाल साहू, सरायपाली विधायक रामलाल चैहान भी उपस्थित थे।
  • बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गोल्डी ने कहा कि पिछले दिनों भाजपा प्रदेश की बैठक में जनसंपर्क अभियान सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की व्यापक समीक्षा की गई थी।
  • जिसमें जिले के कार्यकर्ताओं की जनसंपर्क अभियान में सक्रियता और उत्साह से अभियान की सफलता को मिले अपार सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की गई।
  • उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।

नया इतिहास रचने की ओर है अग्रसर http://यहां पढ़े…

  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया ने नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परस्पर सामंजस्य और एकजुटता से हम फिर एक बार नया इतिहास रचने की तरफ अग्रसर है।

    भाजपा अध्यक्ष इंद्रजीत गोल्डी
  • भाजपा की सरकार के कार्यो से सभी कार्यकर्ताओं और जनता में अभूत पूर्व उमंग और उत्साह का वातावरण पूरे प्रदेश में बना हुआ है।
  • खासकर महिला वर्ग का भाजपा सरकार के पक्ष में रूझान में बढ़ा है। इस बार भाजपा की सरकार बनाने में महिलाओं का सर्वाधिक योगदान रहेगा।

भाजपा की सरकार बनाने संकल्पित

  • भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल ने कहा कि आज हम सभी चुनावी समर में है और विभाग प्रकल्पों के दायित्व की महती जिम्मेदारी को सफल करना नवनियुक्त प्रभारियों के लिए अपनी कार्य कुशलता प्रदर्शित करने का सुअवसर है।
  • आप सभी मंझे हुए कुशल अनुभवी समर्पित कार्यकर्ता है।
  • अग्रवाल ने सभी विभाग और प्रकल्पों की विस्तार से कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि महासमुन्द जिला वैसे भी हमेशा से संगठनात्मक कार्यो में आगे रहा है।
  • भाजपा की सरकार में 14 वर्ष में पूरे प्रदेश में विकास का जो स्वरूप देखने को मिला है उस पर जनता ने विश्वास व्यक्त करते हुए लगातार 3 बार भाजपा सरकार बनाने में अपना भरपूर समर्थन दिया है।
  • केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी कार्यो और योजनाओं को जनता तक ले जाना प्रकल्पों और विभागों की जिम्मेदारी है।
  • आने वाले समय में हम प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने संकल्पित है।
  • बैठक का संचालन जिला महामंत्री ऐतराम साहू व अभार जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा ने किया।

बैठक में जुटे भाजपा कार्यकर्ता http://यहां पढ़े

  • बैठक में जिला उपाध्यक्ष नरेश चन्द्राकर, संजय शर्मा, मण्डल अध्यक्ष प्रीतराम सूर्यो, सादराम पटेल, संदीप घोष, कामता पटेल, डेमनराज पनोरिया, प्रेम चन्द्राकर, प्रदेश महासंपर्क अभियान प्रकल्प प्रेमशंकर पटेल, विदेश संपर्क विभाग डी.सी. पटेल, प्रदेश प्रशिक्षण अभियान प्रकल्प छत्तर सिंह नायक, श्याम तांण्डी, विक्की सलूजा, सुशासन तथा केन्द्र राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग भेखलाल साहू, नीति विषयक शोध विभाग अनिल शर्मा, मिडिया विभाग थान सिंह दीवान, गोपाल वर्मा, मिडिया संपर्क विभाग संतोष भोसले, स्वर्ण सिंह सलूजा,प्रशिक्षण विभाग मुकेश जोशी, राजेश चौधरी, राजनैतिक प्रतिपुष्टी और प्रतिक्रिया विभाग भगत राम वाघवा,जतीन रूपरेला, राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं बैठक विभाग सरिन्दर सिंह मन्नू, सुनिता देवांगन, सहयोग आपदीय राहत व सेवाएं विभाग पीयूष अग्रवाल, अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग अजय गिरी, अरूण कुमार साहू, प्रचार-प्रसार निर्माण विभाग प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. राकेश साहू, ट्रस्ट समन्वय विभाग बिहारी अग्रवाल, हरजिन्दर सिंह पप्पू, चुनाव प्रंबधक प्रेम शंकर पटेल, प्रदीप चन्द्राकर, चुनाव आयोग संम्पन विभाग येतराम साहू, निरंजना शर्मा, कानूनी एवं विधि विषय विभाग प्रलय थिटे, पार्टी और विधिक विषय विभाग पवन पटेल, आई टी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्रबंधन विभाग शिरीष अग्रवाल, आजीवन सहयोग निधि विभाग ओम प्रकाश चैधरी, संजय शर्मा, नरेश चन्द्राकर, राकेश चन्द्राकर, कार्यालय आधुनिकिकरण प्रकल्प संदीप दीवान, ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प अभिमन्यु जयसवाल, ई ग्रंथालय प्रकल्प अरूण कुमार साहू, जितेन्द्र पाण्डे, स्वच्छता अभियान प्रकल्प शंकर ताण्डी, चन्द्रकुमार पटेल, बेटी बचाओ बेटी पढाओ प्रकल्प सुजाता विश्वनाथन, नमामि गंगे प्रकल्प नितिन जैन, भुवन साहू सहित मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: