ओडिशा। उड़ने वाले सांप का किस्सा हम बचपन से सुनते आ रहे हैं, लेकिन देखने का बहुत ही कम अवसर मिला है। ओडिशा के भुनेश्वर में एक सपेरा उड़ने वाले सांप का सार्वजनिक प्रदर्शन कर अपनी आजीविका चला रहा था। उड़ने वाली सांप दिखाए जाने की सूचना पर ओडिशा फारेस्ट विभाग ने उक्त सपेरा से सांप को जब्त कर वन्य अधिनियम संरक्षण के तहत कार्रवाई करते हुए सांप को जंगल में छोड़ने की बात कही है। एएनआई ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी देते हुए वीडियो जारी किया है। एएनआई ने बताया कि भुवनेश्वर में आज एक व्यक्ति के कब्जे से एक उड़ने वाले सांप को पकड़ा गया। वह सांप को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करके अपनी आजीविका कमाता था। शहर के वन प्रभाग प्रभारी कहते हैं, “यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध है। हम जांच कर रहे हैं। हम इसे जंगल में छोड़ देंगे”
कहां पाए जाते हैं उड़ने वाले सांप यह भी जानिए
उड़न साँप क्रिसोपिली (Chrysopelea) जीनस के साँप हैं जो बहुत कम विषैले होते हैं और मनुष्यों के लिए हानिरहित है। ये दक्षिण-पूर्वी एशिया, दक्षिणी चीन, भारत और श्रीलंका में पाए जाते हैं। भारत में ये मध्य भारत, बिहार, उड़ीसा और बंगाल में अधिक पाए जाते हैं। यह बहुत तीव्र गति से चलने की क्षमता रखता है जो इसकी विशिष्टता है। यह अपने शरीर को फुलाकर तथा शरीर को एक विशेष आकार देकर एक डाल से दूसरी डाल पर ग्लाइड कर जाता (कूद जाता) है।
यहां देखिए वीडियो:
#WATCH Odisha: A flying snake was seized from possession of a man in Bhubaneswar today. He used to earn his livelihood by displaying the snake to public. City forest division incharge says "It's offence under Wildlife Protection Act.We're investigating.We'll release it in forest" pic.twitter.com/wf8fHuRcNx
— ANI (@ANI) August 20, 2019
[…] वीडियो : चलिए हम आपको उड़ने वाले सांप का … […]
[…] वीडियो : चलिए हम आपको उड़ने वाले सांप का … […]