खुबानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खुबानी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। खुबानी का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं,

लेकिन अगर आप खुबानी का पानी में भिगोकर सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाता है। जी हां अगर आप रातभर में पानी में भीगी खुबानी का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं

तो इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि खुबानी में विटामिन ए, विटामिन बी , विटामिन सी, विटामिन ई, 

पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस, फाइबर और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं

तो आइए जानते हैं भीगी खुबानी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खून की कमी होती है दूर शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप भीगी खुबानी का सेवन करते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है।

क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट भीगी खुबानी विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप भीगी खुबानी का सेवन करते हैं, 

तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद भीगी खुबानी विटामिन ए और बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप भीगी खुबानी का सेवन करते हैं, तो यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद भीगी खुबानी का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि भीगी खुबानी कैल्शियम से भरपूर होती है। जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है

वजन कम करने में मददगार अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगी खुबानी का सेवन करते हैं, तो इससे वजन (Weight) कम करने में फायदा मिलता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो भूख को कंट्रोल करता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद भीगी खुबानी का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि भीगी खुबानी विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन ए से भरपूर होती है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।