बिग बॉस 16 के घर में आए दिन विवाद होता रहता है। घर में मौजूद सदस्यों के रिश्तों में पलक झपकते ही बदलाव भी हो जाता है।
वहीं आज वीकएंड का वार एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी।
दरअसल, इस बार घर में कोई भी एविक्शन नहीं होना था।
लेकिन बिग बॉस ने सबको चौंकाते हुए आगामी एपिसोड में एक ऐसे सदस्य को घर से बाहर जाने का आदेश दिया है,
जिसे सुन सबसे ज्यादा दुख प्रियंका चौधरी को पहुंचेगा। इस नाम का खुलासा आज रात हो जाएगा। इतना ही नहीं सलमान प्रियंका की जमकर क्लास भी लगाते दिखाई देने वाले हैं।
वहीं दूसरे प्रोमो में प्रियंका को फूट-फूटकर रोते देखा जा सकता है। दरअसल, सलमान खान की विदाई होने के बाद सभी घरवाले रात को सोने की तैयारी करने लगते हैं
लिविंग एरिया में बैठे दिखाई देते हैं। इतने में ही बिग बॉस कहते हैं- आज कौन घर से बेघर होगा
चार नामों में से कोई एक नाम देना है आपको। बिग बॉस के इतना पूछते ही शिव अंकित का नाम लेते हैं।
वहीं प्रियंका विकास का नाम लेती हैं। साजिद खान टीना दत्ता और अर्चना गौतम भी अंकित का नाम लेती हैं।
इसके बाद प्रियंका अपने आंसू नहीं रोक पाती हैं और अंकित को गले लगाकर खूब रोती हैं।