मेष राशि (Aries) मां दुर्गा की कृपा से मेष राशि वालों को नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने वाला है।

वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। धन लाभ होने का संकेत है। कार्यक्षेत्र में भी आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। इस दौरान खूब मान- सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) नवरात्रि के मौके पर मिथुन राशि के जातकों पर माता रानी जमकर अपनी कृपा बरसाएंगी। इस दौरान मिथुन राशि वालों का भाग्योदय होगा। हर काम में सफलता मिलेगी।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। मिथुन राशि वाले धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। 

कन्या राशि (Virgo) इस चैत्र नवरात्री कन्या राशि वाले जातकों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनेगी। इस राशि के जातक को आर्थिक सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा। 

दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि वालों के घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। माता रानी कृपा से धन लाभ भी हो सकता है। 

आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। लेन- देन के लिए समय शुभ है। निवेश करने से लाभ होगा। 

मीन राशि (Pisces) माता रानी की कृपा से मीन राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है।

 इस दौरान आथिक पक्ष मजबूत होगा।  मान-सम्मान भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।  किसी नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं।