इस राशि में शुक्र पंचम भाव में अस्त हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सुख-समृद्धि वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लेकिन अधिक खर्च का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
शुक्र का चौथे भाव में गोचर हो रहा है। इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव ही हैं। शुक्र गोचर के प्रभाव से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आएगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यह गोचर कुल मिलाकर आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
इस राशि का स्वामी बुध है और शुक्र से मित्रता का भाव है। इसलिए कार्यस्थल में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी अधिक होगा लेकिन खर्च उससे अधिक होगा। इसलिए अपने खर्च पर थोड़ा लगाम लगाने की जरूरत है
इस राशि में शुक्र दूसरे भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को व्यापार में किसी जगह पर थोड़ा सोच समझ कर निवेश करें, तो बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल पुथल मच सकती है।
शुक्र गोचर आपकी राशि के लग्न भाव में हो रहा है। शुक्र व सूर्य की युति भी इस राशि में बनेगी। शुक्र गोचर से आपको समाज में मान-सम्मान हासिल होगा। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
इस राशि में शुक्र द्वादश भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा शत्रु थोड़ा परेशान कर सकते हैं। लेकिन उन्हें असफलता ही हासिल होगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ा अनबन हो सकती है। इसलिए वाणी को संयम में रखें। सेहत का ख्याल रखने के साथ जेब खर्च पर ध्यान दें।
तुला राशि के 11वें भाव में शुक्र गोचर होगा। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में इस राशि पर शुक्र राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
शुक्र का गोचर आपकी राशि के दसवें भाव में हो रहा है। इस दौरान आप नौकरी में तरक्की के साथ समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे
गृह उपयोगी वस्तुओं में धन व्यय होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं मंे वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
शुक्र गोचर आपकी राशि के सातवें भाव में हो रहा है। शुक्र व सूर्य की युति आपके लिए लाभकारी साबित होगी। इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप आर्थिक समस्याओं को निपटा पाएंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
शुक्र के प्रभाव से आप अपने पार्टनर और रिश्ते को लेकर काफी गंभीर होते हैं। आप न सिर्फ अपने पार्टनर के बारे में सोचते हैं बल्कि हर कदम पर उनकी मदद भी करते हैं। आप अपने शब्दों से ज्यादा अपने मन की आवाज़ सुनते हैं। आपका व्यवहार कंफ्यूज़न से भरा होता है। इसलिए वाणी को संयम में रखें। सेहत का ख्याल रखने के साथ जेब खर्च पर ध्यान दें।