टीआरपी लिस्ट में लगातार ऊंचाईयों पर रहने वाले सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के दर्शक आज का एपिसोड देखकर कुछ ज्यादा ही खुश होने वाले हैं।

क्योंकि ऐसा लग रहा है कि मेकर्स अब सई की जिंदगी में विराट के प्यार की वापसी का मूड बदल दिया है।

अब सई की जिंदगी प्यार तो आएगा लेकिन वह विराट नहीं बल्कि सत्या के लिए होगा। दरअसल

शो में बीते दिन हर्षद अरोड़ा की एंट्री हुई है। वहीं आज इस किरदार ने शो में जो कमाल किया है लोग उसे देखकर #Sairat को भूल गए हैं।

हाल यह है कि आज आने वाले शो की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

हर्षद चोपड़ा के रोल के साथ जैसे सई के फैंस को एक उम्मीद की किरण नजर आई है। 

वहीं हर्षद ने अपनी एक्टिंग से इस उम्मीद को पंख भी लगा दिए हैं। बुधवार के एपिसोड में हर्षद अरोड़ा ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।

 शो में नजर आने वाली सई और सत्या की नोंक-झोंक अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। 

'गुम है किसी के प्यार में' में आज हम देखेंगे कि सई को उसकी हॉस्पिटल में आए नए डॉक्टर सत्या का व्यवहार इरिटेट करता है। वह इसे लेकर सीनियर से शिकायत करती है।

लेकिन जब दोनों सीनियर के सामने आते हैं तो बात घूमकर सई पर आ जाती है और वह गलत पाई जाती है।

इस बात पर डॉक्टर सत्या सई को तंग करने लगता है और उसे 'चुगलखोर' का टैग दे देता है। इसी बीच सत्या के पास ही सई का ब्रेसलेट छूट जाता 

जो विराट की नजर में भी आ जाता है। इस तरह फनी, जॉली और दिल का साफ डॉक्टर सत्या और सच्ची, मुंहफट सई के साथ उसकी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

अब 'गुम है किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में डॉक्टर सत्या और सई के बीच के खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग दोनों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।