स्टारप्लस के हिट सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में डॉक्टर सत्या की एंट्री से गजब का ट्विस्ट आया है।
सीरियल की कहानी अब तक सई जोशी, विराट और पत्रलेखा के इर्दगिर्द घूमती थी। लेकिन, डॉक्टर सत्या की एंट्री से कहानी में ट्विस्ट आ गया है। सई जोशी ने भी सत्या का शानदार वेलकम किया है,
जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर फैंस कह रहे हैं कि सई तो सत्या के प्यार में दीवानी हो चुकी है।
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में सई जोशी का किरदार निभाने वालीं आयशा सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए आयशा सिंह ने लिखा, 'गुम है किसी के प्यार में' में हर्षद अरोड़ा का बहुत-बहुत स्वागत है।'
वीडियो में हर्षद का स्वैग दिखाई दिया तो वहीं आयशा उनके पीछे-पीछे दीवानी दिखीं
वीडियो के बैकग्राउंड में लता मंगेशकर के हिट गाने 'अरे रे अरे ये क्या हुआ' की ट्यून बज रही है
जिसके साथ सत्या की कूल कैजुअल लुक में एंट्री होती है।
सत्या की एंट्री के बाद सई जोशी वहां आती हैं और इधर-उधर देखते हुए मुस्कुराने लगती हैं
वीडियो में सई जोशी के एक्सप्रेशंस को देखकर लग रहा है कि वह अभी से ही डॉक्टर सत्या के प्यार में दीवानी हो चुकी हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट करते हुए सत्या
और सई की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा
'सई को अब सच्चा प्यार मिल जाएगा और विराट का हाल देखकर हम सब भी खुश हो जाएंगे.. बहुत परेशान किया है उसने सई को।
एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'सत्या के आने से पत्रलेखा भी चैन की सांस लेगी, अब उसे विराट पर नजर नहीं रखनी पड़ेगी।'
बता दें कि सीरियल में सत्या अधिकारी का किरदार हर्षद अरोड़ा निभा रहे हैं।
हर्षद इससे पहले भी टीवी के कई मशहूर सीरियल्स में काम कर चुके हैं।