सुकेश के पहले भी कई लोगों के साथ जैकलीन का नाम जुड़ा है। तो चलिए जानते हैं-

जैकलीन का नाम कथित तौर पर बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा के साथ भी जोड़ा गया था।

एक्ट्रेस प्रिंस के साथ 10 साल के रिलेशनशिप में थी पर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के कारण जैकलीन ने उनके साथ रिश्ता खत्म कर लिया था। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। अफवाह ये भी थी कि दोनों की रिश्ते की टूटने की वजह जैकलीन की साजिद से बढ़ती नजदीकियां भी थी।

साजिद खान और जैकलीन के रिश्ते की खबरें काफी समय तक सुर्खियों में थीं। जैकलीन से साजिद 15 साल बड़े थे। करीब 2 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। जैकलीन का करियर संवारने में भी साजिद का बड़ा हाथ माना जाता था। इसी वजह से एक्ट्रेस को हाउसफुल 1 और हाउसफुल 2 जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला।

साजिद खान

सलमान खान और जैकलीन के रिलेशनशिप की अफवाह फिल्म किक के सेट से शुरू हुई थी। हालांकि ये भी कहा जा रहा था दोनों के बीच कुछ भी नहीं है। सलमान बस जैकलीन को एक अच्छी दोस्त की तरह मानते हैं और उन्होंने बस जैकलीन की मदद करियर बनाने में की है। जैकलीन ने भी एक इंटरव्यू में यही बात कही थी कि वो और सलमान सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच कुछ भी नहीं है।

सलमान खान

जैकलीन का नाम कुछ समय के लिए सिद्धार्थ के साथ भी जुड़ा था। इन दोनों के रिश्ते की अफवाह फिल्म जेन्टलमेन्ट की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। दोनों एक साथ कॉफी विद करण शो में भी नजर आए थे। आलिया भट्ट और सिद्धार्थ के ब्रेकअप की वजह जैकलीन को ही माना जाता है। हालांकि कभी भी दोनों ने अपने इस रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

48 की उम्र में अर्जुन कपूर को ऐसे रिझाती हैं मलाइका अरोड़ा

मिशेल मोरोन जैकलीन एक म्यूजिक एल्बम मुड़ मुड़ के देख में मिशेल के साथ नजर आई थीं। दोनों की केमिस्ट्री म्यूजिक एल्बम में लोगों को बहुत पसंद आई थी, जिसके बाद ये खबरें जोरों पर थी कि दोनों के दूसरे को डेट भी कर रहे हैं।

मिशेल मोरोन

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ जारी है। दरअसल, इस केस के ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन शादी करना चाहती थीं। सुकेश ने एक्ट्रेस को एस्पुएला नाम का एक 50 लाख का घोड़ा और 9-9 लाख रुपए की बिल्लियां गिफ्ट की थीं। गुच्ची के 3 डिजाइनर बैग, गुच्ची के 2 जिम वियर, लुई विटॉन के एक जोड़ी शूज, हीरे की दो जोड़ी बालियां, माणिक का एक ब्रेसलेट, दो हेमीज ब्रेसलेट और एक मिनी कूपर कार दी थी। जैकलीन सुकेश के साथ अपने इस रिश्ते के कारण विवादों से घिर गईं हैं।