Weekly Horoscope: इस सप्ताह इनकी खुलेगी किस्मत, मालामाल होंगे ये 5 राशियां

Weekly Horoscope

29 सितंबर नवरात्रि के सातवें दिन से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इस सप्ताह सूर्य और बुध कन्या राशि में रहेंगे, मंगल तुला राशि में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही राहु कुंभ राशि, केतु सिंह राशि, शनि मीन राशि, गुरु मिथुन राशि और शुक्र भी सिंह राशि में स्थित रहेंगे।

सप्ताह की शुरुआत में मेष, कुम्भ और मकर राशि के लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वहीं, कर्क और मकर राशि वालों को धन प्राप्ति के योग हैं। कन्या और धनु राशि के जातकों को जॉब में तरक्की मिलने की संभावना है। सिंह और कुम्भ राशि वालों को धार्मिक यात्रा का पुण्य मिलेगा।


मेष राशि

  • जॉब में प्रगति के रास्ते खुलेंगे। प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं।

  • स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे।

  • शुभ रंग: लाल और पीला

  • उपाय: प्रतिदिन माता दुर्गा जी के मंदिर जाकर एक परिक्रमा करें।

वृषभ राशि

  • मंगलवार के बाद जॉब और बिजनेस में अच्छा समय रहेगा।

  • धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

  • शुभ रंग: सफेद

  • उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और शनिवार को तिल व उड़द का दान दें।

मिथुन राशि

  • यह सप्ताह धन और ऐश्वर्य देने वाला है।

  • बुधवार से बिजनेस सही दिशा पकड़ेगा। परिवार के साथ यात्रा संभव है।

  • शुभ रंग: नीला और हरा

  • उपाय: प्रतिदिन श्री आदित्य हृदय स्तोत्र तीन बार पाठ करें।

कर्क राशि

  • जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी।

  • राजनीति से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।

  • शुभ रंग: पीला और लाल

  • उपाय: चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें, शिवजी की उपासना करें और तिल व उड़द का दान दें।

सिंह राशि

  • बुधवार के बाद बिजनेस में खास प्रगति होगी।

  • स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शिक्षा में लाभ संभव है।

  • शुभ रंग: नारंगी और लाल

  • उपाय: अन्न दान करते रहें।

कन्या राशि

  • स्टूडेंट्स का करियर बेहतर रहेगा। जॉब में प्रगति और धन लाभ संभव है।

  • शुभ रंग: हरा

  • उपाय: माता दुर्गा और शिवजी के मंदिर जाएं, उनका आशीर्वाद लें और तिल का दान करें।

तुला राशि

  • मंगलवार तक जॉब को लेकर तनाव रह सकता है।

  • मित्रों का सहयोग लाभकारी रहेगा।

  • शुभ रंग: हरा और नारंगी

  • उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।

वृश्चिक राशि

  • राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

  • नई बिजनेस योजना बन सकती है।

  • शुभ रंग: पीला

  • उपाय: जॉब में प्रगति के लिए श्री सूक्त का पाठ करें और तिल व गुड़ का दान करें।

धनु राशि

  • धन प्राप्ति के योग हैं।

  • बिजनेस में रुके हुए धन के आगमन से खुशी होगी।

  • शुभ रंग: पीला

  • उपाय: मूंग और उड़द का दान करें।

मकर राशि

  • आर्थिक सफलता के योग हैं।

  • बैंकिंग, आईटी और टीचिंग से जुड़े लोगों को तरक्की मिलेगी।

  • शुभ रंग: हरा

  • उपाय: प्रतिदिन सूर्य के बीज मंत्र का जप करें, हनुमान जी की पूजा करें और शनिवार को काले वस्त्र व तिल का दान करें।

कुम्भ राशि

  • राजनीति में सफलता के योग हैं।

  • गृह निर्माण संबंधी नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

  • शुभ रंग: हरा और नीला

  • उपाय: भगवान विष्णु जी की पूजा करें और गाय को केला खिलाते रहें।

मीन राशि

  • जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी।

  • धन के लेन-देन में सावधानी रखें। पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

  • शुभ रंग: पीला और लाल

  • उपाय: प्रतिदिन माता दुर्गा जी के मंदिर जाकर एक परिक्रमा करें और अन्न दान करें।


डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है और केवल सामान्य सूचना के लिए है। WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

ये भी पढ़ें...

Edit Template