साप्ताहिक अंक ज्योतिष: 26 जनवरी से 02 फरवरी 2026, इनके लिए होगा खास

साप्ताहिक अंक ज्योतिष: 26 जनवरी से 02 फरवरी 2026

अंक ज्योतिष के अनुसार जन्मतिथि से निकाले गए मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और आने वाले समय की दिशा बताते हैं। यह सप्ताह कुछ मूलांकों के लिए उन्नति और सफलता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को संयम और सावधानी की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 का साप्ताहिक भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग के साथ।

मूलांक 1 (जन्म तिथि: 1, 10, 19, 28)

साप्ताहिक फल अंक ज्योतिष: यह सप्ताह आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं। व्यवसाय में विस्तार की योजना बनेगी, लेकिन जल्दबाजी से बचें।

आर्थिक स्थिति: आय में सुधार होगा, पुराने अटके पैसे मिलने की संभावना है।

स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान हो सकती है, पर्याप्त नींद लें।

पारिवारिक/प्रेम जीवन: परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक: 1, 9

शुभ रंग: लाल

मूलांक 2 (जन्म तिथि: 2, 11, 20, 29)

साप्ताहिक फल: यह सप्ताह भावनात्मक रूप से संवेदनशील रह सकता है। निर्णय सोच-समझकर लें। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

आर्थिक स्थिति: खर्च बढ़ सकता है, बजट बनाकर चलें।

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग करें।

पारिवारिक/प्रेम जीवन: रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन गलतफहमियों से बचें।

शुभ अंक: 2, 7

शुभ रंग: सफेद

मूलांक 3 (जन्म तिथि: 3, 12, 21, 30)

साप्ताहिक फल अंक ज्योतिष: शिक्षा, प्रशासन और सलाहकार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह शुभ है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

आर्थिक स्थिति: निवेश के लिए समय अच्छा है, लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

पारिवारिक/प्रेम जीवन: परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ अंक: 3, 6

शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (जन्म तिथि: 4, 13, 22, 31)

साप्ताहिक फल अंक ज्योतिष: काम में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से समाधान मिलेगा। तकनीकी और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।

आर्थिक स्थिति: अनावश्यक खर्च से बचें।

स्वास्थ्य: कमर या जोड़ों में दर्द संभव।

पारिवारिक/प्रेम जीवन: परिवार में मतभेद हो सकते हैं, संयम रखें।

शुभ अंक: 4, 8

शुभ रंग: नीला

मूलांक 5 (जन्म तिथि: 5, 14, 23)

साप्ताहिक फल: यह सप्ताह परिवर्तन और नई संभावनाएं लेकर आएगा। नौकरी बदलने या नए प्रोजेक्ट शुरू करने के योग हैं।

आर्थिक स्थिति: अचानक धन लाभ हो सकता है।

स्वास्थ्य: पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

पारिवारिक/प्रेम जीवन: मित्रों और परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: हरा

मूलांक 6 (जन्म तिथि: 6, 15, 24)

साप्ताहिक फल अंक ज्योतिष: कला, फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल समय है। आकर्षण और लोकप्रियता बढ़ेगी।

आर्थिक स्थिति: आय में स्थिरता आएगी।

स्वास्थ्य: त्वचा या हार्मोन से जुड़ी परेशानी संभव।

पारिवारिक/प्रेम जीवन: प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 7 (जन्म तिथि: 7, 16, 25)

साप्ताहिक फल: आत्ममंथन और आध्यात्मिक उन्नति का समय है। रिसर्च और पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

आर्थिक स्थिति: धन को लेकर धैर्य रखें।

स्वास्थ्य: नींद की कमी हो सकती है।

पारिवारिक/प्रेम जीवन: भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: बैंगनी

मूलांक 8 (जन्म तिथि: 8, 17, 26)

साप्ताहिक फल अंक ज्योतिष: मेहनत का फल मिलने का समय है। करियर में स्थायित्व आएगा, लेकिन जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

आर्थिक स्थिति: लंबी अवधि के निवेश लाभ देंगे।

स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो सकती है।

पारिवारिक/प्रेम जीवन: परिवार का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: काला

मूलांक 9 (जन्म तिथि: 9, 18, 27)

साप्ताहिक फल: ऊर्जा और साहस से भरपूर सप्ताह रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।

आर्थिक स्थिति: धन लाभ के अच्छे योग हैं।

स्वास्थ्य: चोट या रक्त से संबंधित परेशानी से सावधान रहें।

पारिवारिक/प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: नारंगी

ये भी पढ़ें...

[wpr-template id="218"]