नई दिल्ली। ब्रिटेन में कोविड-19 के नए रूप मिलने के बाद विश्वभर में हड़कंप है। चिंता वाली खबर ये भी है कि वहां कोविड-19 का एक और रूप मिला है, जो दक्षिण अफ्रीका से आया है। दो मरीज इससे संक्रमित मिले हैं। यह कोविड-19 का तीसरा रूप है, जो पहले दो से कहीं अधिक घातक है। इसके बाद ब्रिटेन ने अपने यहां सख्ती बढ़ा दी है। वहीं भारत में भी अलर्ट है। इस बीच, सवाल उठा है कि क्या कोविड-19 का नया और पहले से अधिक घातक रूप भारत में आ चुका है,
क्योंकि जब तक ब्रिटेन में इसका पता लगाया जाता और पूरी दुनिया को अलर्ट किया जाता है, तब तक बड़ी संख्या में लोग ब्रिटेन से भारत आ चुके थे? इस सवाल का जवाब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि जब तक प्रयोगशाला में प्रमाणित नहीं हो जाता, यह कहना सही नहीं होगा कि कोविड-19 का नया रूप भारत में आ चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने यह बात कही है।
यहां पढ़ें: शुक्र ने बदली चाल मेष, कर्क, कन्या, तुला, मकर, मीन के जीवन में लाएगा खुशियां
वहीं अफ्रीका में कोविड-19 का नया रूप मिलने के बाद यह वहां से आने जाने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। जर्मनी, तुर्की, इजरायल, स्विटजरलैंड और सऊदी अरब ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इराक ने भी दक्षिण अफ्रीका समेत आठ देशों से विमानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इनमें ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, ईरान, जापान, बेल्जियम, और नीदरलैंड शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि विभाग ऐसे युवाओं की जांच कर रहा है, जिनमें किसी प्रकार के लक्षण तो नहीं थे, लेकिन महामारी से पीड़ित थे।
आगे पढ़ें: प्रतिबंधों से ब्रिटेन में हो सकती है खाने-पीने की चीजें की कमी