Homeछत्तीसगढ़महासमुंद संसदीय सचिव के समक्ष महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

महासमुंद संसदीय सचिव के समक्ष महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

महासमुंद। कांग्रेस की नीतियों व क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत बेलसोंडा की महिलाओं ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं को गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया।

आज मंगलवार को ग्राम पंचायत बेलसोंडा की महिलाएं संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने कांग्रेस की नीतियों व क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश करने की इच्छा जाहिर की। बाद इसके लता चंद्राकर, चंद्रकला बघेल, कल्याणी चंद्राकर, मीना चंद्राकर, अंजली बघेल, गोमती कोसरे, कुमारी बघेल, गंगा बघेल, मनीषा बघेल, पार्वती, भुनेश्वरी कोसले, तेजी धीवर, वीणा साहू, देवकी विश्वकर्मा, हेमबती विश्वकर्मा ने कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं का गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया गया।

स्वस्फूर्त कांग्रेस से जुड़ रहे लोग

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार कार्य कर रही है। उससे छत्तीसगढ़ की जनता का समुचित विकास हो रहा है। जिससे लोग स्वस्फूर्त होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

%d bloggers like this: