गरियाबंद। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान गरियाबंद जिले के कोपरा की आमसभा, पाण्डुका और मालगांव की स्वागत सभाओं में शामिल हुए।
- ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व स्वागत किया। कोपरा में सड़क के किनारे कतारबद्ध ग्रामीण महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर विकास रथ का स्वागत किया।
- मुख्यमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए विकास यात्रा को मिल रहे सहयोग और समर्थन के लिए आभार प्रकट किया।
35 लाख महिलाओं को दिए जाएंगे गैस कनेक्शन
- मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश में 35 लाख महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
- अगले चार माह में सभी मजरों-टोलों और घरों में बिजली के कनेक्शन दे दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। - उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से सभी वर्गों को जोड़ा जा रहा है।
- जल संसाधन मंत्री और जिले के प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल, लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत और लोकसभा सांसद चंदूलाल साहू भी सभा में उपस्थित थे।
छात्राओं ने जताया आभार
- विकास यात्रा के मार्ग में स्थित ग्राम पोड़ में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
- स्कूली छात्राएं मुख्यमंत्री के स्वागत में सरस्वती सायकल योजना में मिली सायकलें लेकर विद्यालय परिसर में खड़ी थीं।
- मुख्यमंत्री ने रथ से उतरकर छात्राओं से मुलाकात की।
छात्राओं ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंटकर सरस्वती सायकल योजना के लिए आभार प्रकट किया। - मुख्यमंत्री ने छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।