Wednesday, June 7, 2023
Homeदेश/विदेशNASA सहित विश्व के कई एजेंसी ने ISRO को सराहा कहा- हमें...

NASA सहित विश्व के कई एजेंसी ने ISRO को सराहा कहा- हमें आपके मिशन से मिली प्रेरणा

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) के चंद्रयान-2 मिशन की अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने सराहा है. नासा ने अपने ट्वीट में लिखा, ”अंतरिक्ष में शोध करना मुश्किल काम है. हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इसरो के चंद्रयान-2 मिशन को उतारने के प्रयास की सराहना करते हैं. आपने हमें अपनी यात्रा से प्रेरित किया है और भविष्य में हम सौरमंडल पर मिलकर काम करने के अवसर के लिए तत्पर हैं.

यूनाइटेड अरब अमीरात की स्पेस एजेंसी ने ट्वीट कर कहा, ”चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम, जिसे चंद्रमा पर उतरना था, से संपर्क टूटने के बाद हम इसरो को अपने पूरे सहयोग का आश्वासन देते हैं. भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक रणनीतिक खिलाड़ी साबित हुआ और इसके विकास एवं उपलब्धि में भागीदार है.”

इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई स्पेस एजेंसी ने ट्विटर के जरिए लिखा, ”विक्रम लैंडर, चंद्रमा पर अपने मिशन को साकार करने के लिए कुछ किलोमीटर की दूरी पर था. इसरो हम आपकी टीम के प्रयासों और अंतरिक्ष में यात्रा जारी रखने की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं.

हमसे जुड़िए…

https://twitter.com/home

https://www.facebook.com/?ref=tn_tnmn

https://www.facebook.com/webmorcha/?ref=bookmarks

https://webmorcha.com/

https://webmorcha.com/category/my-village-my-city/

9617341438, 7879592500, 8871342716, 7804033123

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: