रायपुर से झारखंड जा रहा 16.5 लाख का माल गायब, ड्राइवर और साथी पर अमानत में खयानत का केस दर्ज

📍 रायपुर/महासमुंद

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के गुढियारी निवासी एक व्यापारी के साथ बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दाल, चावल और शक्कर से भरा ट्रक झारखंड पहुंचने से पहले ही गायब हो गया।

🧾 क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुढियारी निवासी गौतम चंद सेठिया द्वारा विभिन्न फर्मों से करीब 30 मीट्रिक टन दाल, चावल एवं शक्कर खरीदी गई थी। इस माल को दिनांक 10 मार्च 2026 को ट्रक क्रमांक CG 04 ME 8671 में लोड कर झारखंड के चाईबासा भेजा गया था।

ट्रक को मां लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से रवाना किया गया था, जिसमें चालक झनक नायक (निवासी बसना) और उसका साथी संतोष आदिवासी (निवासी बरोदिया, मध्यप्रदेश) शामिल थे।

📵 मोबाइल बंद, माल नहीं पहुंचा

जब निर्धारित समय पर माल चाईबासा नहीं पहुंचा, तो व्यापारी द्वारा ड्राइवर के मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन मोबाइल लगातार बंद मिला।
इसके बाद झारखंड के व्यापारी अजय अग्रवाल ने भी पुष्टि की कि माल वहां नहीं पहुंचा है।

📍 GPS ट्रैकिंग से खुलासा

ट्रक मालिक के माध्यम से GPS ट्रैकिंग करने पर पता चला कि:

11 से 12 मार्च के बीच ट्रक बागबाहरा खुर्द के पास लगभग 20 घंटे खड़ा रहा

12 मार्च को सुबह से दोपहर तक ट्रक भवानीपटना रोड, लामीसरार में रुका रहा

13 मार्च को ट्रक सिघोडा के पास खड़ा पाया गया

जब व्यापारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रक खाली था और उसमें से दाल, चावल व शक्कर गायब थे।

💰 16.5 लाख रुपए का माल गायब

व्यापारी के अनुसार, ट्रक में लोड माल की कुल कीमत लगभग ₹16,50,000 थी, जिसे चालक और उसके साथी द्वारा षड्यंत्रपूर्वक हेराफेरी कर लिया गया।

⚖️ पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले की शिकायत थाना कोमाखान जिला महासमुंद में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी झनक नायक और संतोष आदिवासी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा:

316(3)

61(2)

के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

🧑‍💼 प्रार्थी का विवरण

नाम: गौतम चंद सेठिया

निवासी: गुढियारी, रायपुर (छत्तीसगढ़)

व्यवसाय: दाल, चावल व शक्कर का व्यापार

ये भी पढ़ें...

[wpr-template id="218"]