रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य की अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया है। इस व्यापक अभियान के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी, मृत एवं दोहराव वाले नाम हटाए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रक्रिया में लगभग 24 लाख 99 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। अब प्रदेश में कुल 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 मतदाता दर्ज हैं।
पहले और बाद के आंकड़े
SIR प्रक्रिया शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 थी।
ड्राफ्ट सूची के बाद यह घटकर 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 रह गई।
अंतिम सुनवाई और दावों के निपटारे के बाद संख्या बढ़कर 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 हो गई।
अंतिम सुनवाई के बाद बढ़े नाम
अंतिम चरण में आपत्तियों और दावों की सुनवाई के बाद 2 लाख 34 हजार 994 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। इससे स्पष्ट है कि सूची को शुद्ध करने के साथ-साथ पात्र लोगों को जोड़ा भी गया।
पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव पर जोर
निर्वाचन विभाग का कहना है कि इस अभियान से मतदाता सूची अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनी है। इससे आगामी चुनावों में निष्पक्षता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। विभाग ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
अगर आपका नाम सूची में नहीं है तो क्या करें?
यदि आपका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो:
फॉर्म 6 भरकर नया नाम जुड़वा सकते हैं
इसके साथ घोषणा पत्र और आवश्यक दस्तावेज़ जमा करना होगा
ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध हैं
यदि जानकारी में त्रुटि है:
फॉर्म 8 भरकर सुधार कराया जा सकता है
यहां देखें अपने जिले का सूची























