Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ED दबिश के बाद कवासी लखमा का बयान आया सामने

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित 21 सौ करोड़ के शराब घोटाला केस में ED ने शनिवार को 5 जगहों पर 15 घंटे तक छापेमारी की। इसमें पूर्व आबकारी मिनिस्टर कवासी लखमा, बेटे हरीश लखमा और उनसे जुड़े लोगों के ठिकाने पर रेड हुई। ED ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, कवासी और उनके बेटे समेत कुछ लोगों को समन जारी किया है। छापेमारी के दूसरे दिन कवासी लखमा ने कहा कि सोमवार को उन्हें और उनके बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ED का छापा राजनीति से प्रेरित है। विधानसभा में सरकार के खिलाफ बोलने और बड़े घोटाले को उजागर करने पर छापा मारा गया है। भाजपा बदनाम करने की राजनीति कर रही है। मुझे AP त्रिपाठी जैसे अधिकारियों ने अंधेरे में रखा।

वहीं लखमा ने कहा कि मैं अनपढ़ हूं। अफसरों ने गड़बड़ी की है। अधिकारी जो दस्तखत लेकर आते थे, उस पर मैं सिर्फ दस्तखत करता था। अधिकारी ही कागज को पढ़ते लिखते थे। मेरे घर से एक कागज तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मुझे इस घोटाले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझसे संपत्ति की जानकारी मांगी गई है। समय मांगा हूं, पूरी जानकारी दूंगा। ED के अधिकारी बेटे और मेरा मोबाइल अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने मेरे से घोटाले के बारे में भी पूछताछ की।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए