Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ BJP की नई टीम गठित, रूपकुमारी समेत कई नए चेहरों को...

छत्तीसगढ़ BJP की नई टीम गठित, रूपकुमारी समेत कई नए चेहरों को मौका

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई नए चेहरों को स्थान दिया गया है।
जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से किरण सिंहदेव अपनी पुरानी टीम के साथ काम कर रहे थे, लेकिन अब संगठन में फेरबदल कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस टीम को अंतिम रूप देने के लिए संगठन मंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सह संगठन मंत्री शिवप्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष, पार्टी प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी चर्चा की गई।

इससे पहले राजनीतिक गलियारों में अटकलें थीं कि पहले विष्णु देव साय का मंत्रिमंडल विस्तार होगा या फिर किरण सिंहदेव की नई टीम बनेगी। लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही प्रदेश अध्यक्ष की टीम घोषित कर दी गई है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि यह बदलाव संगठन को और मजबूत करेगा तथा आगामी चुनावी रणनीतियों में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

यहां देखें सूची

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments