Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2025: 5 अगस्त से आवेदन, 14 सितंबर को...

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2025: 5 अगस्त से आवेदन, 14 सितंबर को परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर ने जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि घोषित कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 (बुधवार) शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

प्रवेश पत्र 8 सितंबर 2025 (सोमवार) से जारी किए जाएंगे। परीक्षा राज्य के पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होगी और इसकी तिथि 14 सितंबर 2025 (रविवार) तय की गई है।

ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों का भुगतान किया गया शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था।

अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments