Homeछत्तीसगढ़भाटापारा: दिनदहाड़े 5 लाख की उठाईगिरी, CCTV में वारदात कैद

भाटापारा: दिनदहाड़े 5 लाख की उठाईगिरी, CCTV में वारदात कैद

भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा शहर थाना से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े 5 लाख रुपए की उठाईगिरी की बड़ी वारदात सामने आई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

ऐसे हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक, एक पोहा मिल व्यापारी बैंक से 5 लाख रुपए निकालकर घर की ओर लौट रहा था। इस दौरान अंडरब्रिज के पास असामाजिक तत्वों ने मौका पाकर व्यापारी के पीछे रखे बैग से नगदी से भरा थैला गायब कर दिया।

CCTV में कैद आरोपी

यह वारदात शहर के सबसे व्यस्त और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई है। घटना पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चार युवक दीवार फांदकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments