महासमुंद : बाइक चोरी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिल जब्त

महासमुंद। जिले की पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की 11 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 3.95 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई सायबर सेल और थाना खल्लारी पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के मुताबिक आरोपी अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी कर उनकी बिक्री की फिराक में थे।

मामला ऐसे खुला

प्रार्थी कुलेश्वर चक्रधारी (23 वर्ष) निवासी तुपकबोरा ने 20 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बाइक हीरो एचएफ डीलक्स (क्र. CG 06 GH 7863) खल्लारी मंदिर से चोरी हो गई। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि झलप चौक बागबाहरा के पास तीन लोग चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी की वारदात को स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. बुधराम सिन्हा उर्फ बुधारू (39 वर्ष) निवासी भानसोज थाना आरंग, जिला रायपुर

  2. गैंदलाल दीवान (35 वर्ष) निवासी अरंड थाना खल्लारी, महासमुंद

  3. धनेश राम दीवान (38 वर्ष) निवासी अरंड थाना खल्लारी, महासमुंद

चोरी की बाइक्स की सूची

महासमुंद पुलिस ने आरोपियों से कुल 11 वाहन जब्त किए, जिनमें 4 एचएफ डीलक्स, 2 ग्लैमर, 2 स्प्लेंडर प्लस, 1 स्प्लेंडर, 1 प्लेटिना और 1 स्कूटी शामिल हैं।

जब्त मोटरसाइकिलें एवं कीमत (कुल 3,95,000 रुपये):

  • ग्लैमर (ब्लैक-सिल्वर) – ₹45,000

  • स्प्लेंडर (CG06GA5617) – ₹40,000

  • एचएफ डीलक्स (ब्लैक) – ₹40,000

  • एचएफ डीलक्स (ब्लैक-सिल्वर) – ₹50,000

  • स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक) – ₹45,000

  • स्कूटी (ग्रे, CG07LK0424) – ₹20,000

  • ग्लैमर (ब्लैक-सिल्वर) – ₹40,000

  • स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक-ब्लू) – ₹20,000

  • एचएफ डीलक्स (ब्लैक-रेड) – ₹30,000

  • एचएफ डीलक्स (ब्लैक-रेड) – ₹35,000

  • प्लेटिना (ब्लैक-सिल्वर) – ₹30,000

आगे की कार्रवाई

आरोपियों ने खल्लारी मेला स्थल, खल्लारी चौक, चरौदा और आसपास के गांवों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com