Homeछत्तीसगढ़मंत्रिपरिषद की बैठक: कर्मचारियों को अल्पावधि ऋण, दिव्यांगजनों के हित में बड़ा...

मंत्रिपरिषद की बैठक: कर्मचारियों को अल्पावधि ऋण, दिव्यांगजनों के हित में बड़ा फैसला, 100 स्पेशल एजुकेटर भर्ती को मंजूरी

रायपुर, 30 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं—

✅ कर्मचारियों को मिलेगा वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण

शासकीय सेवकों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में बैंकों/वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित करने और आगे की कार्यवाही के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया। साथ ही एमओयू के प्रारूप का भी अनुमोदन किया गया।

✅ दिव्यांगजनों के लिए बड़ा कदम

मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) की बकाया ऋण राशि ₹24,50,05,457 (चौबीस करोड़ पचास लाख पाँच हजार चार सौ सत्तावन रुपये) एकमुश्त वापस करने का निर्णय लिया। इस निगम द्वारा राज्य के दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और शिक्षा हेतु न्यूनतम 3% ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

✅ 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती को मंजूरी

मंत्रिपरिषद ने शिक्षा विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियम-2019 में एक बार की छूट प्रदान कर 100 स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी दी। चयन परीक्षा की जगह मेरिट सूची के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

✅ मुख्य सचिव स्तर पर बदलाव

बैठक में मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हो रहे 1989 बैच के आईएएस अधिकारी श्री अमिताभ जैन को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं 1994 बैच के आईएएस अधिकारी श्री विकास शील का नए मुख्य सचिव के रूप में स्वागत किया गया।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments