Homeछत्तीसगढ़सावधान! अरब सागर में उठ रहा भीषण चक्रवात "शक्ति", कई राज्यों में...

सावधान! अरब सागर में उठ रहा भीषण चक्रवात “शक्ति”, कई राज्यों में अलर्ट जारी

रायपुर दिलीप शर्मा। Cyclone Shakti  अरब सागर में एक गहरे दबाव का क्षेत्र तेज़ी से भीषण चक्रवात में तब्दील हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने पुष्टि की है कि यह सिस्टम अगले 24 घंटों में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। तूफान का नाम “चक्रवात शक्ति” रखा गया है।

किन राज्यों में अलर्ट?

आईएमडी ने जानकारी दी है कि इस चक्रवात के असर से ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, सिक्किम, तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई क्षेत्रों में तेज़ हवाओं के साथ तूफानी बारिश की संभावना है।

अरब सागर से उठा तूफान

IMD के अनुसार, उत्तर-पूर्व अरब सागर पर एक गहरा दबाव क्षेत्र तेजी से सक्रिय है।

  • यह दबाव क्षेत्र 12 किमी/घंटा की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है।

  • 3 अक्टूबर सुबह 8:30 बजे यह द्वारका से लगभग 240 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम और पोरबंदर से 270 किमी पश्चिम में केंद्रित था।

  • अगले 3 घंटों में इसके चक्रवाती तूफान Cyclone Shakti में बदलने और उसके बाद पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा भंवर

इनसैट-3डी सैटेलाइट इमेज में उत्तर-पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक बड़ा भंवर दिखाई दिया है। उत्तरी और मध्य अरब सागर, कच्छ क्षेत्र और कच्छ की खाड़ी में गहरे बादल और तेज़ संवहनी गतिविधियां दर्ज की गई हैं।

प्रशासन ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments