महासमुंद। जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में Anti Narcotics Task Force और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 80 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस को गांजा तस्करी के एंड-टू-एंड नेटवर्क, फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट और डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश मिले थे। इसी क्रम में 22 जनवरी 2026 को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गांजा की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से—
80 किलोग्राम गांजा (कीमत करीब 40 लाख रुपए) स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG04QL0907 (कीमत लगभग 15 लाख रुपए) तीन मोबाइल फोन (कीमत करीब 7 हजार रुपए) को जब्त किया है। इस तरह कुल जब्त संपत्ति की कीमत 55 लाख 07 हजार रुपए आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
संजय कुमार अनुरागनी
पिता – स्वामीदीन अनुरागनी
उम्र – 21 वर्ष
निवासी – केंवटा मोहल्ला, साजन तालाब, थाना मौदहा, जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)
हुलेश दीवान
पिता – कौशल दीवान
उम्र – 46 वर्ष
निवासी – नर्रा, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
दर्ज अपराध
आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) धारा 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की आगे भी गहन जांच की जा रही है और अन्य संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

















