Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeऑटो। गैजेटGold-Silver Rate: डेढ़ लाख के पार पहुंचा 10 ग्राम सोना, चांदी की...

Gold-Silver Rate: डेढ़ लाख के पार पहुंचा 10 ग्राम सोना, चांदी की भी तेज हुई चमक; चेक करें दोनों का लेटेस्ट रेट

आज का ताजा सोना चाँदी भाव (Gold Silver Price Today) जानिए:

Gold Silver Price Today Live: आज भारत में 16 अप्रैल के दिन भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. अमेरिका औश्र ईरान के बीच तनाव कम होने की खबरों और अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) के त्योहार के चलते बढ़ती मांग के बीच कीमतों में उछाल आया है.

आज देश में 24 कैरेट सोने की कीमत में 1420 रुपये का उछाल आया है, जिससे कीमत 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया है. इसी तरह से आज प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 24 कैरेट सोने का रेट 1,55,360 रुपये, 22 कैरेट का रेट 1,42,410 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,16,520 रुपये है. अक्षय तृतीया का त्योहार 19 अप्रैल को मनाया जाना है. इस मौके पर सोने की खरीदारी को शुभ माना जा रहा है. ज्वेलर्स और ग्राहकों की तरफ से बढ़ी हुई एडवांस डिमांड के चलते कीमतों में तेजी देखी जा रही है.

सोने की आज कीमत 

शहर24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली1,55,5101,42,560
मुंबई1,55,3601,42,410
कोलकाता1,55,3601,42,410
चेन्नई1,56,2301,43,210
बेंगलुरु1,55,3601,42,410
हैदराबाद1,55,3601,42,410
अहमदाबाद 1,55,4101,42,460
पुणे1,55,3601,42,410
लखनऊ 1,55,5101,42,560

 यहां ध्यान रखने वाली बात है कि ऊपर दिए गए रेट्स में GST (3%), टीसीएस और मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं है. इन्हें जोड़ने के बाद बिल में 10-15 परसेंट का उछाल आ सकता है. सोना खरीदते वक्त हमेशा BIS Hallmark का ध्यान रखें ताकि सोने की शुद्धता की गारंटी हो. 

सोने की कीमतें बढ़ने की ये भी वजहें

  • अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोर भी सोने की कीमतें बढ़ा देता है. डॉलर कमजोर होता है, तो रुपया जैसी दूसरी करेंसीज रखने वालों के लिए सोना खरीदना सस्ता हो जाता है, जिससे अचानक से डिमांड बढ़ जाती है और कीमतें अपने आप ही बढ़ जाती हैं. आज डॉलर इंडेक्स में 0.15-0.20 परसेंट तक की कमजोरी देखी जा रही है.
  • अमेरिका में महंगाई में सुधार होने और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीदों ने डॉलर की मांग को कमजोर कर दिया है. इससे सुरक्षित निवेश के तौर पर डॉलर की होल्डिंग्स कम हुई है.
  • बेशक, अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन वैश्विक स्तर पर आर्थिक स्थिरता को लेकर चिंताए बनी हुई हैं. यही वजह हैकि सुरक्षित निवेश के तौर पर लोग सोने पर दांव लगा रहे हैं और इसकी कीमतें 4,845 प्रति औंस के लेवल पर पहुंच रही हैं. 

चांदी की कीमत

आज देश में चांदी की कीमतों में भी जोरदार रिकवरी हुई है. अब चांदी फिर से अपने रिकॉर्ड हाई लेवल पर कारोबार कर रही है. आज 16 अप्रैल को चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 2,70,100 रुपये और प्रति 10 ग्राम की कीमत 2,701 रुपये है. 

ये भी पढ़ें:

आधार कार्ड पर ₹3 लाख का लोन? सावधान! कहीं आप भी तो नहीं हो रहे इस बड़े घोटाले का शिकार? 

👉 रोजाना सोना चाँदी रेट के लिए WebMorcha विजिट करें

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें