Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत,...

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, घर में मिले पति-पत्नी और दो बच्चों के शव

दुर्ग जिले के आर्य नगर इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दुर्ग पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, एक निजी मकान में पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि उनके दो बच्चे बेड पर मृत अवस्था में पाए गए। मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), उनकी पत्नी चंचल साहू, बेटे यशांत साहू (11) और बेटी दृष्णा साहू (13) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में बच्चों की मौत को लेकर नींद का इंजेक्शन या अन्य किसी वजह की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मौके पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

बताया जा रहा है कि गोविंद साहू एक निजी कंपनी में काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी गृहिणी थीं। परिवार कुछ दिन पहले ही बालाजी मंदिर दर्शन कर लौटा था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद का जिक्र होने की बात सामने आई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments