Homeछत्तीसगढ़CG Promotion-Transfer: इंस्पेक्टर से डीएसपी बने 15 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, गृह...

CG Promotion-Transfer: इंस्पेक्टर से डीएसपी बने 15 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, गृह विभाग ने जारी की पदस्थापना सूची

रायपुर। CG Promotion-Transfer: छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने इंस्पेक्टर से पदोन्नत होकर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बने पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी कर दी है। जारी आदेश में कुल 15 अधिकारियों को पदोन्नति के साथ विभिन्न जिलों, विशेष शाखाओं, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल), एसटीएफ, पीटीएस और अन्य इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार सविता सिंह परिहार को विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर से विशेष शाखा भिलाई, जबकि अरनोल्ड संतरी बड़ा को जशपुर से विशेष शाखा बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार बृजेश कुमार भदौरिया को पीटीएस राजनांदगांव, अविनाश कुमार अग्निहोत्री को एसटीएफ बघेरा दुर्ग, हरीश कुमार तिवारी को एचसीएम सुरक्षा तथा अमित शर्मा को विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

मनीष कुमार साहू को 21वीं वाहिनी करकाभाट बालोद, शैलेन्द्र कुमार सेन को 17वीं वाहिनी कबीरधाम, इन्द्रसेन बंजारे को 7वीं वाहिनी भिलाई, मिलमन मिंज को 11वीं वाहिनी जांजगीर, राकेश कुमार सलाम को 14वीं वाहिनी धनोरा बालोद, रामबहादुर शर्मा को 13वीं वाहिनी बांगो कोरबा तथा शब्बीर अली को 15वीं वाहिनी बीजापुर में पदस्थ किया गया है।

वहीं देवनारायण सिंह और ओमप्रकाश सेन को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थान पर ही जिम्मेदारी जारी रखी गई है।

गृह विभाग द्वारा जारी इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पूरी ट्रांसफर सूची नीचे देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments