विवाह के लिए करना पड़ेगा इंतजार, अब जुलाई में बजेंगी शहनाईयां, जानें तारीख

इस समय मई का महीना चल रहा है. अक्षय तृतीया पर हुए विवाहों के बाद से अगला विवाह के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. आमतौर पर सनातन धर्म में मई जून के माह में जम कर शादियां होती हैं. लेकिन इस साल मई और जून के माह में शादी विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है. वहीं जुलाई के माह में सिर्फ तीन दिन ही शादी विवाह किया जा सकेगा.

जुलाई 2024 के माह में शादी विवाह के लिए सिर्फ तीन दिन ही शुभ मुहूर्त है. पंचांग और ज्योतिषों के अनुसार मई और जून माह माह में शुक्र के अस्त होने के कारण विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं है. फिर इसके बाद आषाढ़ शुक्ल देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु शयन काल में चले जाएंगे और चार माह तक विश्राम करेंगे. इस दौरान विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होते हैं. इस काल में केवल पूजा, सत्संग और भगवान की विभिन्न कथाओं का वचन और पाठन किया जाता है.

जुलाई माह में शादी के तीन शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य के अनुसार विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का होना बेहद आवश्यक माना गया है. सनातन धर्म में हर मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त देखी जाती है और उसी समय पर मांगलिक कार्य संपन्न की जाती है. विगत माह में भी पंचागकर्ताओं के अनुसार कई शुभ मुहूर्त बताया गया था. मई और जून माह में गुरु और शुक्र अस्त हो जाने के कारण विवाह का मुहूर्त नहीं है.

इसके बाद जुलाई माह में विवाह के लिए तीन शुभ मुहूर्त बताया गया है. 9, 11 और 12 जुलाई को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है. इसके बाद चार महीने के लिए चौमासा लग जाएगा. इस चार महीने के दौरान विवाह कार्य बंद रहेंगे. फिर देवउठनी एकादशी के बाद नवंबर माह में फिर से विवाह कार्य प्रारंभ होगा.

त्रिग्रही योग, वृष, कर्क, सिंह और तुला को19 मई से मिलेगी नईं दिशा

https://www.facebook.com/webmorcha

ये भी पढ़ें...

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। वह ज्ञान, धर्म और भाग्य के अलावा संतान के कारक ग्रह है। बृहस्पति के प्रभाव से इस राशि के जातक सकारात्मक सोच वाले, ज्ञान प्राप्त और सिद्धांतों पर चलने वाले होते हैं। साथ ही इनका कुंडली में प्रभाव विवाह के योग भी बनाता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। सरकारी कामों को टालने के बजाय उन्हें समय पर पूरा करने की कोशिश करें। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से घर का वातावरण खुशियों से भर सकता है। अचानक वाहन में खराबी आने से कुछ अतिरिक्त खर्च भी हो सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समझदारी और धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुकी हुई डील भी आज फाइनल हो सकती है।

Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
Predictions: वर्ष 2029 दोहराएगा इतिहास, फिर से बनेगी वर्ष 2020 जैसी ग्रहण की विस्फोटक स्थिति

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

[wpr-template id="218"]