वेबमोर्चा / महासमुंद। महासमुंद जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और अवैध रूप से नगदी परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उड़ीसा मार्ग (पदमपुर रोड) पर चेकिंग के दौरान एक अर्टिगा कार से ₹11,98,300 नगद बरामद किए हैं।
कार और मोबाइल भी जब्त 26 अगस्त की रात उड़ीसा मार्ग पर सघन चेकिंग के दौरान संदिग्ध अर्टिगा कार (OD 03 Q 8419) को रोककर जांच की गई। वाहन में सवार उड़ीसा निवासी युवक के पास मिले थैले से गवाहों की मौजूदगी में कुल ₹11,98,300 नगद जब्त किए गए। नगदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने धारा 106 BNSS के तहत नगदी, ₹8 लाख की अर्टिगा कार और दो मोबाइल फोन (कुल जुमला कीमती ₹20,08,300) जब्त किए हैं।
पुलिस ने वाहन सवार व्यक्ति को धारा 94 BNSS के तहत नोटिस जारी कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Recent Comments