Homeछत्तीसगढ़ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर...

ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, सुबह-सुबह पहुंची टीम, दस्तावेजों की जांच जारी

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सहायक (PA) के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी सुबह-सुबह दो वाहनों में सवार होकर उनके निवास पर पहुंचे।

ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, सुबह-सुबह पहुंची टीम, दस्तावेजों की जांच जारी
ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, सुबह-सुबह पहुंची टीम, दस्तावेजों की जांच जारी

जानकारी के अनुसार, करीब 8 अधिकारियों की टीम के.के. चंद्रवंशी के घर पहुंची और घर के भीतर प्रवेश कर दस्तावेजों एवं अन्य कागजात की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवानों की तैनाती भी की गई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ईडी की यह कार्रवाई किस मामले या जांच से जुड़ी हुई है। मामले को लेकर ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, सुबह-सुबह पहुंची टीम, दस्तावेजों की जांच जारी
ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, सुबह-सुबह पहुंची टीम, दस्तावेजों की जांच जारी

जांच जारी, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

के.के. चंद्रवंशी के आवास पर ईडी की कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ने की संभावना है। फिलहाल ईडी की टीम घर में मौजूद है और दस्तावेजों की जांच सहित अन्य कार्रवाई जारी होने की जानकारी है।

जांच के दौरान क्या-क्या सामने आया और ईडी की यह कार्रवाई किस प्रकरण से संबंधित है, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। ईडी की ओर से पुष्टि होने के बाद ही कार्रवाई के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments