Homeछत्तीसगढ़कोमाखान क्षेत्र में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 200 कट्टा...

कोमाखान क्षेत्र में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 200 कट्टा धान जब्त

बोडरीदादर में राजस्व और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

महासमुंद। धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर अंकुश लगाने प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में तहसील कोमाखान अंतर्गत ग्राम बोडरीदादर में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने एक गोदाम में रखे 200 कट्टा धान को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बोडरीदादर निवासी सरोज चंद्राकर, पति नरेश चंद्राकर के गोदाम में धान का भंडारण पाया गया। जांच के दौरान भंडारित धान के संबंध में कार्रवाई करते हुए टीम ने मंडी अधिनियम के तहत 200 कट्टा धान की जब्ती की कार्रवाई की।

कार्रवाई राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता रोकने और अवैध भंडारण पर निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments