BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की ACB ने आज बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी DEO टीआर साहू के कई ठिकानों पर आज एक साथ छापा मारा. बिलासपुर में रात से बारिश हो रही है. बरसते पानी में ACB की टीम 5:45 बजे बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पर धमक गई.

जिला शिक्षा अधिकारी TR साहू के बिलासपुर के अलावा कवर्धा स्थित निवास पर भी ACB की टीम पहुंची है. छापे की खास बात यह है कि एसीबी ने इस बार पुलिस की मदद नहीं ली. इसलिए अगल-बगल किसी को पता नहीं चल पाया.

ACB की टीम सिर्फ एक गाड़ी में सुबह-सुबह जिला शिक्षा अधिकारी DEO के घर पहुंच गई. उस वक्त घर के सारे सदस्य सो रहे थे. कॉल बेल बजाने के बाद दरवाजा खुला, तो ACB के अफसरों ने अपना परिचय दिया. एसीबी का नाम सुन जिला शिक्षा अधिकारी समेत उनके परिवार सदस्य चौंक गए. एसीबी के सूत्रों ने बताया कि बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की कई शिकायतें आई थी. सारी शिकायतों की जांच पड़ताल के बाद एसीबी ने आज छापा मारा.

https://www.facebook.com/webmorcha

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Comments are closed.

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com