अलर्ट: भारी बारिश का दौर, 16 जिलों के लिए IMD का अलर्ट

रायपुर। प्रदेश में फिर एक बार मानसून एक्टिव हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में आज शुक्रवार सुबह से ही अच्छी बारिश हो रही है। वहीं मुंगेली, बिलासपुर, पेंड्रा, कोरबा और राजधानी रायपुर में भी आज सुबह अच्छी बारिश हुई है।

मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश में एक बार फिर अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ जिलों में सुबह और कुछ जिलों में रात में भारी बारिश हुई है। वहीं कोरबा में रात में अच्छी बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। लगातार बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर है।

राज्य मौसम विभाग IMD ने एक बार फिर 16 जिलों में भारी बारिश की यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सक्ती, जांजगीर, बिलासपुर, बलरामपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सूरजपुर, कोरिया में भारी बारिश हो सकती है।

वहीं मौसम विभाग IMD ने आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है जिससे प्रदेश के सभी संभागों में भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं अब तक प्रदेश में 855.8 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 3 प्रतिशत अधिक है।

23 august Ka Ank Jyotish: शुक्रवार का दिन इनके लिए होगा खास, जाने अपना लक्की नबंर और रंग

https://www.facebook.com/webmorcha

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com