Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूर्व CM भूपेश के करीबी रहे सौम्या चौरसिया को मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ दी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की अधिकारी और पूर्व CM भूपेश बघेल की करीबी अधिकारी सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ जमानत दी। दिसंबर 2022 में ED ने गिरफ़्तार किया था। जमानत पर आने के बाद भी सौम्या चौरसिया निलंबित रहेंगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले और मनी लांड्रिंग मामले को लेकर कांग्रेस सरकार के दौरान CM की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया गया था। कोयले मामले को लेकर ED ने सौम्या चौरसिया को 2 दिसंबर 2022 में गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की थी।

इस पूछताछ के बाद से सौम्या चौरसिया सेंट्रल जेल रायपुर में बंद है। ED के अनुसार,  छत्तीसगढ़ में हुए कोयले घोटाले में सौम्या चौरसिया की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है। मामले में किगपिन सूर्यकांत तिवारी के ऊपर सौम्या चौरसिया का प्रशासनिक सपोर्ट बताया गया है।